..................... Bigg Boss: Hazel Keech slams Pratyusha Benarjee - Hindi Filmibeat

बिग बॉस: निकलते ही हेजल ने प्रत्यूषा को लताड़ा

By Ajay Mohan

मुंबई। कलर्स के रिएलिटी शो बिग बॉस से इस सप्‍ताह बाहर हुईं हेजल कीच ने बाहर निकलते ही आपकी पूर्व आनंदी यानी प्रत्‍यूशा बनर्जी को जमकर लताड़ा। ब्रिटिश-भारतीय अभिनेत्री हैजेल कीच ने अपनी सह-प्रतिभागी प्रत्यूषा बनर्जी को 'उपद्रवी' बताया है। फिल्म 'बॉडीगार्ड' में अभिनय कर चुकीं हेजल को कार्यक्रम से सातवें दिन (शनिवार) बेदखल कर दिया गया।

'बिग बॉस' के घर में छह दिन बिताने के बाद उन्होंने कहा, "मैं वास्तव में नहीं कह सकती हूं कि कौन क्या है।" हेजल ने बताया, "मुझे काम्या पंजाबी पसंद हैं..वह स्पष्ट वक्ता हैं और जो महसूस करती हैं उसको कह सकती हैं। प्रत्यूषा को समस्याएं पैदा करना पसंद है। वह नकारात्मक हैं, लेकिन उनके बहुत से प्रशंसक हैं।" 'बिग बॉस' का घर जहन्नुम और जन्नत दो भागों में विभक्त है। हैजेल को जहन्नुम में भेजा गया था, लेकिन वह कहती हैं कि यह उतना बुरा नहीं था जितना दिखा।

कौन जीतेगा? पूछे जाने पर 26 वर्षीया अभिनेत्री ने कहा, "मैं नहीं जानती कि लोग क्या देखना पसंद करते हैं..गंदे इंसान और एक अच्छा इंसान। लोग किसे देखकर आनंदित हैं, यह उस पर निर्भर है।"

कार्यक्रम में अन्य प्रतिभागियों में प्रत्यूषा बनर्जी, काम्या, कुशाल टंडन, गौहर खान, अपूर्वा अग्निहोत्री, उनकी पत्नी शिल्पा, तनीषा मुखर्जी, रतन राजपूत, अरमान कोहली, वीजे एंडी, अनीता आडवाणी, संग्राम सिंह और एली एवारम शामिल हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X