..................... Bigg Boss to have Khali wrestling around the house | बिग बॉस के घर में खली की एंट्री - Hindi Filmibeat

बिग बॉस के घर में खली की एंट्री

khali
कलर्स पर चल रहे बिग बॉस -4 में जल्द ही नए प्रतियोगी दिलीप सिंह राणा उर्फ ग्रेट खली का आगमन होने वाला है। खबर है कि बिग बॉस के घर में वाइल्ड कार्ड एंट्री के द्वारा डब्ल्यूडब्ल्यूई के रेसलर द ग्रेट खली प्रवेश करेंगे। आने वाले शनिवार (16 अक्टूबर) को रात नौ बजे के एपिसोड में दर्शक खली का प्रवेश देख सकेंगे।

इस खबर की पुष्टि करते हुए वर्ल्ड रेसलिंग एंटरटेनमेंट (डब्ल्यूडब्ल्यूई) के कार्यकारी उपाध्यक्ष एंड्रयू व्हाइटकर ने कहा कि द ग्रेट खली डब्ल्यूडब्ल्यूई के लोकप्रिय रेसलर हैं। हम सभी बिग बॉस में उनके प्रवेश से बहुत खुश हैं। अभी तक दर्शकों ने खली की ताकत देखी है अब उनके प्रशंसक उनके असली जीवन के बारे में जान सकेंगे। मूल रूप से हिमाचल निवासी खली पंजाब पुलिस में सिपाही रह चुके हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X