Bigg Boss: राहुल महाजन को दिखाया गया बाहर का रास्ता
अपनी बातों और हरकतों से दर्शकों का मनोरंजन करने वाले बिग बॉस हल्ला बोल प्रतिभागी राहुल महाजन को शो से बाहर का रास्ता दिखा दिया गया है। जी हां, राहुल रियलिटी शो 'बिग बॉस हल्ला बोल' से बेदखल हो गए हैं। वे संभावना सेठ, डिंपी और अली कुली मिर्जा के साथ नामित हुए थे।

इस बात का सभी दर्शक समर्थन देंगे कि राहुल महाजन बिग बॉस-2 के सबसे ज्यादा मनोरंजन करने वाले प्रतिभागी थे। राहुल शो में जाते समय काफी उत्साहित थे, लेकिन शो के बीच में उनके उत्साह में कमी आने लगी और वे घर में शांत दिखने लगे।
बिग बॉस घर के अंदर का राहुल का समय काफी उतार-चढ़ाव भरा रहा। शो की प्रतिभागी करिश्मा तन्ना के साथ राहुल ने काफी फ्लर्ट भी की। लिहाजा, करिश्मा के द्वारा उनके ऊपर लगाए गए इश्कबाजी के आरोपों ने सभी का ध्यान खींचा था। वहीं, शो में राहुल महाजन और उनकी एक्स-वाइफ डिपी महाजन ने भी शो को काफी टीआरपी दिलाई है। इसीलिए बिग बॉस के घर में राहुल की मौजूदगी को जनता ने और तवज्जो दी।
'बिग बॉस हल्ला बोल' सीरीज की शुरुआत पूर्व के संस्करणों के पांच प्रतिभागियों और 'बिग बॉस आठ' संस्करण के पांच प्रतिभागियों में मुकाबले के साथ शुरू की गई थी। बिग-बॉस 8 का फाइनल 31 जनवरी को होगा।


Click it and Unblock the Notifications