बिग बॉस का फाइनल आज, करोड़ो का मिलेगा ताज

आज का फाइनल छोटे पर्दे की खूबसूरत और लोकप्रिय बहू कुमकुम यानी जूही परमार, सलमान के चलते सुर्खियों में आयीं आयटम गर्ल और अभिनेत्री महक चहल, सिद्धार्थ भारद्वाज, अमर उपाध्याय और स्काई उर्फ आकाशदीप सहगल के बीच में है। जीतने वाले को 1 करोड़ रूपये दिये जायेंगे।
आज रात कलर्स पर इस का प्रसारण होगा। इस ग्रैंड फिनाले को बहुत ही गर्मा-गर्म और रोचक अंदाज में पेश करने की तैयारी की गयी है। खबर है कि आज की रात लोगों को एडल्ट स्टार सन्नी लियोन के ठुमके वो भी सलमान और संजू के साथ देखने को मिलेंगे। तो देखना ना भूलें आज रात को कलर्स पर बिग बॉस का ग्रैंड फिनाले।


Click it and Unblock the Notifications