Archana Gautam: 'बिग बॉस' की फाइनलिस्ट अर्चना गौतम को मिला राखी सावंत का टैग, एक्ट्रेस ने कही ये बात

Bigg Boss Finalist Archana Gautam

Archana Gautam Video: 'बिग बॉस' फिनाले अब धीरे-धीरे करीब आ रहा है। इस शो को लेकर पहले तो इतना बज नहीं बना हुआ था लेकिन जैसे-जैसे शो अपने खात्मे की ओर है, यह TRP बटोरने में कामयाब हो रहा है। हाल ही में, 'बिग बॉस फाइनलिस्ट' का मीडिया राउंड हुआ, जिसमें उनसे कई तीखे-तीखे सवाल पूछे गए, जिसका जवाब सभी कंटेस्टेंट अपने हिसाब से काफी सही दिया। लेकिन इस बीच शो की फाइनलिस्ट अर्चना गौतम का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें उनकी तुलना राखी सावंत से की जा रही है और ये सुनकर अर्चना काफी भौचक्की नजर आ रही हैं।

राखी का नाम सुनकर हुआ ये हाल
बिग बॉस के फाइनलिस्ट का हाल ही में मीडिया राउंड हुआ, जिसमें सभी कंटेस्टेंट्स से सवाल पूछे गए। इस बीच जब अर्चना गौतम की तुलना राखी सावंत से की गई तो वो हैरान रह गईं। उन्होंने कहा कि क्या वो सच में राखी सावंत जैसी लगती हैं और फिर वो मुंह बनाने लग जाती हैं। इस पर, बगल में बैठी प्रियंका चाहर चौधरी उनको सांत्वना देती हैं कि यह एक कॉम्प्लीमेंट है। जैसे राखी सावंत लोगों का मनोरंजन करती हैं तो आप भी लोगों का मनोरंजन कर रही हैं। शिव भी राखी से अर्चना की तुलना पर उन्हें बताते हैं कि काफी अच्छा कॉम्प्लीमेंट है, लेकिन बाद में अर्चना कहती हैं कि अगर आप लोगों को ऐसा लगता है तो ठीक है, अच्छा है।

प्रियंका के नाम की चर्चा
'बिग बॉस 16' का फिनाले अब काफी करीब है। धीरे-धीरे लोग अपने पसंदीदा कंटेस्टेंट पर दांव लगा रहे हैं। इस वक्त 'बिग बॉस' में प्रियंका चाहर चौधरी, शिव ठाकरे, एमसी स्टेन, अर्चना गौतम और शालीन भनोट ट्रॉफी के लिए जंग लड़ रहे हैं। लेकिन इन सबके बीच एक नाम ऐसा है, जिस पर कई सितारे अपना दांव लगा रहे हैं और वो नाम है प्रियंका चाहर चौधरी का। एक्ट्रेस प्रियंका का नाम सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा वायरल हो रहा है और लोगों को लग रहा है कि 'बिग बॉस 16' की भी विनर वही होंगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X