Bigg Boss 14 का पलटा सीन निक्की तंबोली-राहुल और अली गोनी की एंट्री, फरवरी में फिनाले !
बिग बॅास 14 के खेल को मजेदार करने के लिए बैक टू बैक शो में नए ट्विस्ट लाने की तैयारी की जा रही है। कुछ दिन पहले ये जानकारी आयी कि शो का फिनाले हो रहा है। जिसने सभी फैंस को चौंका दिया। लेकिन इसके साथ शो में एंट्री हुई वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट की। साल 2020 का बिग बॅास का खेल अपने पुराने नियम पर नहीं चल रहा है।
Recommended Video
शो की गिरती हुई टीआरपी को देखते हुए ऐसे कंटेस्टेंट की एंट्री की गई जो कि पहले की सीजन में धमाल मचा चुके हैं। विकास गुप्ता, मनु पंजाबी, अर्शी खान, कश्मीरा शाह, राहुल महाजन और राखी सावंत। ये सभी नाम बिग बॅास के इतिहास के चर्चित सदस्यों से जुड़ा हुआ है। इनकी एंट्री के साथ शो में रंग तो आया है।

हालांकि कोरोना के कुछ नियम के कारण राखी सावंत की एंट्री अभी तक शो में नहीं की गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार राखी सावंत अकेले शो के भीतर नहीं जायेंगी। उनके साथ तीन ऐसे लोग भी एंट्री मारने वाले हैं जो कि बिग बॅास 14 के पसंदीदा चेहरे रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications