Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे के गेम पर भड़के लोग- बोले इसने बिग बॉस को भी पवित्र रिश्ता ही बना दिया

Ankita Lokhande Bigg Boss 17: टेलीविजन एक्ट्रेस अंकिता लोखंडे इन दिनों पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस हाउस में हैं। जहां सेलेब्स बिग बॉस हाउस में जाने के बाद अपने परिवार और करीबियों को मिस करते हैं तो वहीं अंकिता घर में पति विक्की के होने के बावजूद भी परेशान है और उनका टाइम और अटेंशन पाने के लिए रोती दिखाई दे रही हैं।
अंकिता लोखंडे और उनके पति विक्की जैन के बीच झगड़ा हुआ है और इसके बाद अंकिता को फूट फूटकर रोते हुए देखा जा सकता है। हालांकि इन दोनों के बीच हुआ क्या है इसको लेकर खुलासा नहीं हुआ है लेकिन अंकिता की बातों से लग रहा है कि विक्की जैन उनका साथ नहीं दे रहे हैं।
अंकिता कहती हैं, "मुझे घर जा के बोला था कि हम साथ रहेंगे। हम साथ कहीं नहीं हैं। मुझे दुनिया हर्ट नहीं कर सकती, मेरे को मेरा इंसान हर्ट कर सकता है। और मैं हर्ट नहीं हो रही हूं।" कोई भी मुझे चोट नहीं पहुँचा सकता, उम्मीद है मेरे आदमी, और तुम मुझे चोट पहुँचा रहे हो।" इसके बाद अंकिला लोखंडे बेड पर लेटकर रोती हुई नजर आती हैं और विक्की को माफी मांगते हुए देखा जा सकता है।
हालांकि विक्की से बात करते हुए अंकिता कह देती हैं कि, "मुझे बहुत अकेला सा लग रहा है। तू हर जगह है विक्की, बस मेरे साथ नहीं है। मैं अकेला महसूस कर रही हूं।'' ये प्रोमो आग की तरह वायरल हो रहा है और देखने वाली बात होगी कि एपिसोड में झगड़े का क्या कारण नजर आता है।
सोशल मीडिया यूजर्स को गेम में अंकिता का ये रोना धोना पसंद नहीं आ रहा है और वो कह रहे हैं कि अंकिता ने बिग बॉस को भी पवित्र रिश्ता ही बना दिया है। इसके साथ ही कुछ और लोग अंकिता के गेम को पूरी तरह ने नौटंकी और उन्हें ओवरएक्टिंग की दुकान बता रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications