पहली बार पापा बना ये मशहूर स्टार, पत्नी मोनिका ने बेटे को दिया जन्म, बेहद खास है नाम

Tehseen Poonawalla Baby: टीवी पर्सनैलिटी और एंटरप्रेन्योर तहसीन पूनावाला पापा बन चुके हैं। तहसीन की पत्नी मोनिका वडेरा ने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया है। कपल ने ये गुज न्यूज़ सोशल मीडिया के जरिए फैंस के साथ शेयर की है। 1 मार्च 2023 को अपने पहले बच्चे का स्वागत किया है। कपल ने एक प्यारे नोट के साथ सोशल मीडिया पर इसकी घोषणा की है।
कपल ने अपने नन्हे से बेटे को 'ज़ुरवान' नाम दिया है। पोस्ट में तहसीन ने लिखा, "हम अपने बेटे ज़ुरवान के आगमन की घोषणा करते हुए प्रसन्न हैं। वह जो समय और भाग्य पर शासन करता है! ब्रह्मांड का आभार भेजना! शानदार डॉक्टर्स और सहायक कर्मचारियों के लिए आभार, प्रक्रिया सुपर मजेदार थी और हंसी से भरी हुई थी! दोनों #MOM & #son शानदार और फिट हैं! एक बार फिर से सभी को आभार।" उन्होंने इस प्रक्रिया को इतना मजेदार बनाने के लिए डॉक्टरों और सहायक कर्मचारियों को भी धन्यवाद दिया कि वे ऑपरेटिंग रूम में हंस रहे थे।
बता दें कि पिछले साल दिसंबर में कपल ने अपने मैटरनिटी फोटोशूट से एक प्यारी तस्वीर के साथ अपनी प्रेग्नेंसी की घोषणा की थी और लिखा था, 'हमारी परफेक्ट तिकड़ी। 2023 के इस वसंत में बेबी पूनावाला का स्वागत कर रही हूं। #blessed #babyonboard #photooftheday।"
तहसीन और मोनिका की शादी साल 2016 में हुई थी। मोनिका रॉबर्ट वाड्रा के चचेरी बहन हैं, जिनकी शादी कांग्रेस लीडर राहुल गांधी की बहन प्रियंका से हुई है। तहसीन एक टीवी शो होस्ट, राजनीतिक विश्लेषक, एंटरप्रेन्योर और फिटनेस फ्रीक हैं। वह एक 'Ted-X' स्पीकर और एक लाइफ कोच भी हैं। तहसीन ने वाइल्ड कार्ड कंटेस्टेंट के रूप में 'बिग बॉस 13' में एंट्री की थी, लेकिन एक सप्ताह के भीतर उनकी जर्नी समाप्त हो गई थी। बाद में उन्होंने एक और विवादित रियलिटी शो 'लॉक अप' में भाग लिया था।


Click it and Unblock the Notifications