माथे पर मोरपंख, हाथों में आलता..., बिग बॉस फेम इस हसीना ने कान्स 2026 में अपने देसी अंदाज़ से लूटी महफ़िल
Sonia Bansal Cannes Look: सोनिया बंसल ने 79वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में ऐसा डेब्यू किया कि हर तरफ उन्हीं की चर्चा होने लगी। 'बिग बॉस 17' से पहचान बनाने वाली सोनिया ने इस बार रेड कार्पेट पर सिर्फ ग्लैमरस अंदाज नहीं दिखाया, बल्कि भारतीय संस्कृति और आध्यात्मिक खूबसूरती को भी दुनिया के सामने बेहद खास तरीके से पेश किया।

कान्स जैसे इंटरनेशनल मंच पर सोनिया का यह देसी और राधा रानी से प्रेरित लुक लोगों का दिल जीत रहा है। सोशल मीडिया पर उनकी तस्वीरें तेजी से वायरल हो रही हैं और फैंस उनके इस अलग अंदाज की खूब तारीफ कर रहे हैं।
रेड कार्पेट पर सबसे अलग दिखीं सोनिया बंसल
जहां कान्स फिल्म फेस्टिवल में ज्यादातर सितारे वेस्टर्न गाउन और हाई फैशन लुक में नजर आते हैं, वहीं सोनिया बंसल ने भारतीय परंपरा से जुड़ा आउटफिट चुनकर सबको चौंका दिया।
उन्होंने मशहूर डिजाइनर डॉली जे का डिजाइन किया हुआ पेस्टल पिंक लहंगा-साड़ी फ्यूजन पहना था। इस आउटफिट पर सफेद फूलों की बारीक कढ़ाई और गोल्डन डिटेलिंग की गई थी, जो इसे बेहद रॉयल और एलिगेंट बना रही थी। सिर पर लिया गया ट्रांसपेरेंट दुपट्टा उनके पूरे लुक को और भी खास बना रहा था। उनका यह अंदाज देखकर लोगों को राधा रानी की याद आ गई।
जूलरी और आलता ने बढ़ाई खूबसूरती
सोनिया ने अपने इस एथनिक लुक के साथ बेहद खूबसूरत जूलरी कैरी की थी। उन्होंने एमरल्ड और अनकट डायमंड वाले गहने पहने, जो उनके आउटफिट के साथ परफेक्ट लग रहे थे।
हाथों में ट्रेडिशनल चूड़ियां और हल्का आलता उनके देसी अंदाज को और निखार रहा था। वहीं, ग्लोइंग मेकअप, गहरा काजल और माथे पर लगी छोटी सी बिंदी उनकी खूबसूरती में चार चांद लगा रही थी।
मोरपंख बना पूरे लुक की जान
सोनिया बंसल के इस पूरे लुक में सबसे ज्यादा ध्यान खींचने वाली चीज थी उनके बालों में लगा मोरपंख। भारतीय संस्कृति और राधा-कृष्ण की प्रेम कहानी में मोरपंख का खास महत्व माना जाता है और सोनिया ने इसी खूबसूरत प्रतीक को अपने कान्स लुक का हिस्सा बनाया।
बालों में सजा मोरपंख उनके पूरे लुक को एक आध्यात्मिक और पौराणिक टच दे रहा था। यही वजह रही कि विदेशी मीडिया भी उनके इस अलग अंदाज को कैमरे में कैद करने के लिए उत्साहित नजर आई।
सिर्फ फैशन नहीं, भारतीय संस्कृति की भी दिखी झलक
सोनिया बंसल का यह लुक सिर्फ फैशन स्टेटमेंट नहीं था। उन्होंने कान्स जैसे बड़े मंच पर अपनी भारतीय जड़ों और संस्कृति को गर्व के साथ पेश किया। एक्ट्रेस ने खुद भी कहा कि कान्स रेड कार्पेट पर चलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं था। वह चाहती थीं कि जब भी किसी इंटरनेशनल मंच पर जाएं, तो अपनी संस्कृति और परंपरा को साथ लेकर जाएं। शायद यही वजह है कि उनका यह अंदाज लोगों को इतना पसंद आ रहा है।
'द लास्ट ब्रीद' को लेकर भी चर्चा में हैं सोनिया
सोनिया बंसल कान्स फिल्म फेस्टिवल में सिर्फ फैशन के लिए नहीं पहुंचीं थीं, बल्कि वह अपनी अपकमिंग फिल्म 'द लास्ट ब्रीद' को भी रिप्रेजेंट कर रही थीं। इस फिल्म में वह सिर्फ एक्टिंग ही नहीं कर रही हैं, बल्कि इसके क्रिएटिव काम में भी उनका अहम योगदान बताया जा रहा है। फिल्म जंगलों की अंधाधुंध कटाई जैसे गंभीर मुद्दे पर आधारित है। खास बात यह है कि फिल्म में उनके साथ शिव ठाकरे भी नजर आने वाले हैं।


Click it and Unblock the Notifications