''मेरे पति ने गला दबाकर मुझे मारने की कोशिश की है'' बड़ा खुलासा Shocking
बिग बॅास की इस कंट्रोवर्शियल स्टार की जान खतरे में है। इसकी वजह है उनका पूर्व पति जिसने उन्हें मारने की कोशिश की है। हम बात कर रहे हैं बिग बॅास की हमेशा विवाद में रहने वाली कंटेस्टेंट सोफिया हयात की।
जी हां, सोफिया हयात ने अपने से 10 साल उम्र में छोटे ब्लॅाड नाम के युवक से शादी की लेकिन अपना बच्चा खो देने के बाद उन्होंने ब्लाड को इसका जिम्मेदार बताया। अब उन्होंने ब्लाड पर जान से मारने का आरोप लगाया है।

एक वेबसाइट में छपी हुई खबर के अनुसार सोफिया ने पुलिस में शिकायत की है कि उन्हें गला दबाकर मारने की कोशिश की गई है।सोफिया ने कहा है कि ये सब सच है।
ब्लाड ने मुझे गला दबा कर मारने की कोशिश की है। पुलिस में शिकायत को लेकर सोफिया का कहना है कि उनके खिलाफ शिकायत करवाना बेहद जरूरी है।
पुलिस ब्लाड की तलाश में है। इस वक्त ब्लाड कहां पर हैं,इस बात की किसी को कोई जानकारी नहीं है। पुलिस का मानना है कि ब्लाड दिमागी तौर पर बीमार है।
बहरहाल,यहां देखिए बिग बॅास की बोल्ड कंटेस्टेंट गिजेल ठकराल की हाल ही में वायरल हुई तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications












