सोफिया हयात: सलमान खान जेल में हैं,मैं बहुत खुश,जैसा कर्म होगा वैसा ही आपका अंत होगा
काला हिरण केस मामले में सलमान खान को 5 साल की जेल की सजा सुनाई गई है। अब इस पर जमानत का फैसला शनिवार को सुनाया जाएगा। सलमान की सजा के ऐलान के बाद बॅालीवुड में जहां कई स्टार सलमान की इस सजा को गलत ठहराया।

वहीं बिगबॅास की कंट्रोवर्शियल कंटेस्टेंट सोफिया हयात ने सलमान की सजा पर अपनी खुशी जाहिर की है। सोफिया ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट पर लिखा है कि अंत में आपको कर्म ही घेरता है। मैं सलमान के खिलाफ बोलने से नहीं डरती हूं।
मुझे खुशी है कि सलमान ने जो किया उसके लिए उन्हें जेल जाना पड़ा।उन्होंने आगे लिखा है कि बच्चे सलनान को फॅालो करते हैं। वह ऐसा करने दुनिया को क्या दिखाना चाहते हैं।
जानवरों को मारना क्या सही है क्योंकि सलमान एक सेलिब्रिटी हैं। सलमान हमेशा ही अपने आप को परोपकारी व्यक्ति दिखाने की कोशिश करते हैं। गलत काम करने पर कानून से नहीं बचा जा सकता है। यहां पढ़ें सोफिया की पूरी चौंकाने वाली पोस्ट....
बहरहाल,इससे पहले भी सोफिया कभी अपनी तस्वीरों से तो कभी किसी ना किसी कंट्रोवर्सी का हिस्सा रही हैं। आप भी देखिए..


Click it and Unblock the Notifications












