मुंबई की सड़कों पर भीख मांगते नजर आए बिग बॉस फेम Shiv Thakare, हालत देखकर चौंक जाएंगे आप

Bigg Boss 16 करके खबरों में आए शिव ठाकरे (Shiv Thakare) अक्सर कहीं ना कहीं स्पॉट होते रहते हैं। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है जो कि हैरान करने के लिए काफी है।
दरअसल शिव ठाकरे की हालत काफी अजीब लग रही है वो मुंबई की सड़कों पर भीख मांग रहे हैं। लेकिन अगर आप ये समझ रहे हैं कि वो किसी मजबूरी में ऐसा कर रहे हैं तो रुक जाइए। दरअसल शिव ठाकरे ने प्रैंक वीडियो शूट किया है और इस वजह भयानक चेहरा बनाकर पहुंचे हैं।
हालांकि वीडियो के साथ शिव ने कैप्शन लिखा है, ''Prank Gone Wrong.'' इस वीडियो की शुरुआत मेकअप रुम से होती है जहां पर शिव को तैयार किया जा रहा है। मेकअप काफी डरावना होता है। इस दौरान उनके कूबड़ भी निकला होता है। शिव का चेहरा इतना डरावना था कि लोग भाग रहे थे और कुछ की तो चीखें निकल रही थीं।
कैसा है वीडियो
सबसे पहले शिव कार से निकलते हैं तो इनको देखकर ऐसा लगता है कि वो किसी हॉलीवुड फिल्म से शापित विलेन हैं। इसके बाद वो ऑटो वाले के पास जाते हैं, फिर एक स्कूटी वाले के पास जाते हैं। एक लड़की तो देखकर ही भाग जाती है, एक जगह पर गेटकीपर उनको भगा देता है। एक महिला है जो कि ऑटो में बैठी वो उनको कुछ पैसे देती है। एक रिक्शावाले ने भी पैसे दिए। वीडियो सामने आते ही आग की तरह वायरल हो रहा है। लोगों के कई कमेंट्स भी सामने आ रहे हैं।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
लोग इस वीडियो पर रिएक्शन्स दे रहे हैं। एक ने लिखा है, प्रैंक ऐसा करो कि सब डर जाएं। एक ने लिखा, ''भाई कंटेंट की कमी हो गई क्या ????'' एक ने लिखा, ''रिक्शावाले अंकल ने दिल जीत लिया।'' एक का कहना था, ''आंटी का रिएक्शन देखो।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है...


Click it and Unblock the Notifications











