Shehnaaz Gill Dubai VIDEO : 48 घंटे में शहनाज ने जीता दिल, फैंस के साथ जमीन पर बैठी, चलाई बाइक

बिग बॅास 13 की स्टार शहनाज गिल अपनी सादगी के लिए लोकप्रिय हैं। शहनाज गिल का हाल ही में एक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में शहनाज गिल अपने फैन के साथ जमीन पर बैठ कर खाना खा रही हैं। शहनाज गिल के इस स्वभाव और बड़े दिल की जमकर तारीफ हो रही है। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि शहनाज गिल जहां जाती हैं, वहां पर छा जाती हैं। हाल ही में शहनाज अपने काम के सिलसिले में दुबई गई हुई थीं। शहनाज ने अपने यूट्यूब चैनल पर दुबई में 48 घंटे के दौरान के सफर का वीडियो बनाया है। जहां पर मेकअप से लेकर दुबई में मोटरसाइकिल चलाने तक की झलक दिखाई है।
शहनाज का दुबई ब्लॉग उनके फैन के कारण हाईलाइट हो गया है। शहनाज की सादगी ने फिर से एक बार दिल जीत लिया। इस वीडियो में शहनाज होटल के कमरे से लेकर अपनी गाड़ी में मस्ती करते हुए दिख रही हैं। जहां पर काम और होटल में साफ-सफाई पर बात कर रही हैं। इस वीडियो में वह अपने फैंस के साथ खाना खाने से लेकर उनके साथ वक्त बिताने पर भी ब्लॉग बनाया है। शहनाज ने अपने फैंस से मुलाकात की। साथ ही वह फैंस के घर गईं। इस वीडियो में शहनाज ने कलरफुल लंबा टॉप पहना हुआ है। बिना मेकअप के भी काफी क्यूट लग रही हैं, शहनाज गिल। शहनाज जमीन पर बैठकर हाथ से खाना खाते हुए दिख रही हैं।
शहनाज का यह दुबई ब्लॉग उनके काम और निजी जीवन की झलक दिखाता है। बता दें कि शहनाज गिल जल्द ही बड़े पर्दे पर सलमान खान के साथ किसी का भाई किसी की जान में दिखाई देंगी। यह शहनाज की डेब्यू फिल्म है। साथ ही वह बिग बॅास 16 के मंच पर भी नजर आ सकती हैं। फिलहाल बिग बॅास के फैंस के लिए इसका इंतजार करना होगा। शहनाज हर साल बिग बॅास के मंच पर जरूर आती हैं। उनके आने से शो की टीआरपी में चार चांद लग जाते हैं।


Click it and Unblock the Notifications
