शादी के बाद पहली बार सपना चौधरी का दर्दनाक खुलासा- वो तारीख याद है, रात को 2 बजे घर आती थी Video
बिग बॅास फेम सपना चौधरी ने अपने जिंदगी के संघर्ष को पहली बार सबके सामने लाया है। शादी के बाद पहली बार सपना चौधरी ने अपने उन दिनों को याद किया है जब उन्होंने दूसरी दुनिया में एंट्री की थी। सपना चौधरी ने अपने 13 साल के सफर पर एक वीडियो इंस्टाग्राम पर साझा किया है।
जिसमें उन्होंने ये बताया है कि आखिर उन्हें क्यों डांसर बनना पड़ा। उन्हें कैसे लोगों के ताने सुनने को मिलते थे। सपना चौधरी ने कहा कि इतने साल से जो मैं दिल में दबा कर बैठी हूं, चाहती हूं बता दूं। लेकिन कभी हिम्मत नहीं होती थी और आज आपके सामने हिम्मत करके आयी हूं। इस वीडियो के जरिए मैं अपना पूरा सफर बताऊंगी।

सपना ने इस वीडियो में बोला है कि 13 साल के सफर में बहुत कुछ देखा। वो तारीख वो रात साल 2009 में मैं 14 साल की थी जब मैंने काम शुरू किया। पढ़ाई भी छोड़ दी और इसके पीछे की वजह जो सपना ने बताई है वो दर्दनाक है।


Click it and Unblock the Notifications











