देर रात हुआ सपना चौधरी का भयानक एक्सीडेंट, रास्ते से ड्राइवर हुआ फरार !

बिग बॅास 11 फेम सपना चौधरी के फैंस के लिए बुरी खबर सामने आयी है। सपना चौधरी एक सड़क दुर्घटना में बाल बाल बच गई हैं। गुरुवार देर रात हरियाणा के गुरुग्राम में वह सड़क हादसे का शिकार हुई हैं। गुरुग्राम में हीरो होंडा चौक पर सपना की कार का एक्सीडेंट हो गया है। हालांकि इसमें उन्हें मामूली सी खरोंच आई है।

लेकिन उनकी कार के हाल से पता चल रहा है कि ये हादसा उनके लिए कितना भयानक हो सकता था। कार के फ्रंट और बैक साइड की हेडलाइट को भारी नुकसान पहुंचा है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार सपना अपने ड्राइवर के साथ शॅापिंग करके सोहना रोड से लौट रही थीं। तभी एक तेज रफ्तार कार ने उनकी कार को टक्कर मार दी।

sapna chaudhary

उनकी कार का बुरा हाल हो गया। इस हादसे के दौरान दूसरी कार का चालक वहां से फरार हो गया। अभी तक कार का नंबर और ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।अभी तक इस मामले में सपना ने कोई शिकायत दर्ज नहीं की है।

गुरुगाम के बादशाहपुर थाना प्रभारी निरीक्षक मुकेश ने बताया है कि इससे जुड़ी हुई कोई जानकारी हमारे पास नहीं आयी है। बता दें कि सपना आए दिन अलग-अलग शहरों में लाइव शो के लिए जाया करती हैं। बिग बॅास 11 के बाद सपना चौधरी की लोकप्रियता काफी बढ़ गई है। बताया जाता है कि लाइव शो के लिए उन्होंने अपनी फीस भी बढ़ा दी है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X