..................... बिग बॅास फेम सना खान प्रेग्नेंट शेयर की पति के साथ उमरा की फोटो।Bigg Boss fame Sana Khan pregnant share photo with husband from umrah - Hindi Filmibeat

पति के साथ बिग बॅास फेम सना खान की तस्वीरें हुईं वायरल, लोगों ने उठाया सवाल- क्या प्रेग्नेंट हो तुम?

Sana Khan

Sana Khan Pregnant:बिग बॅास से सना खान ने अपनी लोकप्रियता को बॅालीवुड तक पहुंचाया। लेकिन साल 2020 में उन्होंने अपनी जिंदगी से ग्लैमर दुनिया को बाहर कर दिया। खुद को सना खान ने धर्म की तरफ समर्पित कर दिया। सना खान ने इस्लाम के लिए फिल्म इंडस्ट्री को पीछे छोड़ दिया और शादी रचा ली। वह अपने पति के साथ बेहद खुश दिखाई पड़ती है।

साथ ही वह इंस्टाग्राम पर अपने कई सारे पोस्ट भी शेयर करती रहती हैं। हाल ही में सना खान ने इंस्टाग्राम पर उमरा की तस्वीरें शेयर की हैं। इस तस्वीर को देखने के बाद फैंस इस बात का अंदाजा लगा रहे हैं कि कहीं एक्ट्रेस प्रेग्नेंट तो नहीं हैं ? सना खान अपनी इन दो तस्वीरों में काफी अलग दिखाई पड़ रही हैं। एक फोटो में वह लॅाज में बैठी हुई हैं।

वहीं दूसरी तस्वीर में सना फ्लाइट में बैठी हुई दिखाई पड़ रही हैं। इन तस्वीरों के साथ सना खान ने कैप्शन में लिखा है कि अल्हम्दुलिल्लाह। बहुत खुश हूं कि ये मेरा उमरा के लिए कुछ कारणों की वजह से काफी स्पेशल है। इंशाअल्लाह में जल्द ही आप लोगों के साथ शेयर करूंगी। अल्लाह बस अब इसे आसान बना दें। सना खान के इस पोस्ट पर उनके कई सारे फैंस ने प्रतिक्रिया दी है। एक यूजर ने लिखा है कि अल्लाह आपको स्वस्थ बच्चा दे। एक यूजर ने सवाल पूछते हुए कहा है कि क्या आप मां बनने वाली हैं?

इस वजह से यह उमरा आपके लिए काफी स्पेशल बन गया है। बता दें कि सना खान को इस पोस्ट पर 5 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं। सना खान इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं। अपने पति के साथ निजी जिंदगी के खास पलों को साझा करती हैं। सना खान हर दफा तस्वीरों के जरिए यह बता देती हैं कि वह काफी अपनी नई जिंदगी में काफी खुश हैं।

Read more about: sana khan television bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X