सना खान को शादी से पहले पति अनस बुलाते थे बहन, वायरल हुआ अनदेखा VIDEO

सलमान खान के शो बिग बॅास से फिल्मों की तरफ अपनी लोकप्रियता को आगे बढ़ा चुकीं सना खान एक बार फिर चर्चा में हैं। सना खान पिछले साल ही एंटरटेनमेंट से किनारा कर चुकी हैं। सना खान के अचानक शादी के फैसले ने सभी को हैरान कर दिया था। ग्लैमर की दुनिया से अलविदा पूरी तरह से लेते हुए सना खान खुद को धर्म के साथ जोड़ लिया।

सना खान और अनस सईद की लव स्टोरी क्या है, इसकी एक झलक हाल ही में वायरल हुए एक वीडियो पर सामने आ रही है। सोशल मीडिया पर सना खान का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जहां पर सना खान ये बता रही हैं कि कैसे मौलाना अनस सईद उनकी जिंदगी में आए और वक्त के साथ वह उनके जीवन साथी बन गए।

Sana Khan,

सना खान ने ये भी इस वीडियो में बताया है कि अनस सईद सना खान को बहन कहकर पुकारा करते थे। सना खान का ये वीडियो इस वजह से भी वायरल हो रहा है कि क्योंकि वह अपने जिंदगी के जरिए दूसरी महिलाओं को भी प्रेरित करना चाहती हैं। वो भी इस्लाम की राह चुनें जैसे सना खान ने इसे अपनाया है।

सना खान का वायरल वीडियो

सना खान का वायरल वीडियो

सना खान इस वीडियो में हिजाब में नजर आ रही हैं। सना खान ने इस वीडियो में हंसते हुए अनस सईद से शादी के पहले वाली मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा है कि अनस जब भी उनसे मिलते थे तो बहन कहकर हमेशा बुलाया करते थे। सना खान ने इस वीडियो में कहा कि पहले हम किसी मौलाना को देखते थे तो भाग जाया करते थे क्योंकि हमें लगता था कि ये हमारी खिंचाई करने वाले हैं। हमें जहन्नुम में भेजने वाले हैं।

सना खान ने सुनाया पुराना किस्सा

सना खान ने सुनाया पुराना किस्सा

सना खान ने आगे बताया कि साल 2018 की बात है। आप यकीन नहीं करेंगे कि अनस मुझे बहन बुलाते थे। मैं सोचती हूं तो मुझे अब भी हंसी आती है। वो मुझे दावत की नीयत से मिले थे। अनस यही सोचते थे कि एक अगर कोई इंडस्ट्री से सही रास्ते पर आ जाती है तो शायद और बहनों का फायदा हो जाए।

सना खान ने बोला बहन बुलाते थे

सना खान ने बोला बहन बुलाते थे

इस वायरल वीडियो में सना खान कहती हैं कि वो जब भी मुझे मिला करते थे तो जी बहन हां बहन.. जी बहन कहकर बात करते थे। मैं भी हां जी..मौलाना जी बोलती थी। मुझे क्या पता था कि ये मेरे हमसफर बन जायेंगे। सना खान ने इस वीडियो में बताया है कि जब भी मेरी मुलाकात अनस से दुबई में हुई तो मैं उनके साथ 2 घंटे बैठी थीं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X