मैं बेहोश हो गई, सुबह 4 बजे किसी अस्पताल ने अपना गेट नहीं खोला,लगा कि अब खत्म- संभावना सेठ
लॉकडाउन और कोरोना के चलते इस समय अस्पताल में सावधानी बरती जा रही है। लेकिन जब बिग बॅास फेम संभावना सेठ की तबीयत अचानक देर रात खराब हुई तो उन्हें अपने जीवन का सबसे भयानक अनुभव मिला है। बता दें कि संभावना सेठ अपने फॅालोवर्स के लिए रोजाना वीडियो ब्लॅाग बनाती हैं। ऐसे में इस समय वह काफी एक्टिव हैं और उनके फैन भी।
लेकिन जब सोमवार की रात को संभावना केे पति अविनाश द्विवेदी ने संभावना की खराब तबीयत की पोस्ट डाली तो ये खबर वायरल हो गई। अचानक संभावना की खराब तबीयत पर कई तरह के कमेंट आना शुरू हो गए।

फैंस के साथ काम्या पंजाबी, सोनाली राउत और कई स्टार्स ने अपनी चिंजा जाहिर करना शुरू कर दिया। जल्द बाजी में उनका इलाज कोकिलाबेन अस्पताल में करवाया गया। लेकिन संभावना को अस्पताल में रुकने की परमिशन नहीं दी गई। इन सभी को लेकर संभावना ने खुलासा किया है..


Click it and Unblock the Notifications











