निकाह के बाद फातिमा बनने पर बोलीं Rakhi Sawant - ये तालिबान नहीं है, शादी असली है

By Filmibeat Desk

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Marriage:बिग बॅास फेम राखी सावंत ने हाल ही में इस बात की जानकारी दी है कि वह आदिल खान दुर्रानी से निकाह कर चुकी हैं। अपने निकाह के दौरान राखी सावंत के धर्म बदलने की भी खबरें सामने आ रही हैं। कई लोगों का कहना है कि यह पूरी तरह से लव जिहाद का मामला है। राखी और आदिल की शादी चर्चा में है।

इसकी वजह यह है कि आदिल ने अभी तक राखी को अपनी पत्नी स्वीकार नही ंकिया है। वह इस मामले पर कोई भी बयान देने से बच रहे हैं। इस पूरे मामले पर राखी सावंत ने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए लव जिहाद पर पर चुप्पी साध रखी है। लेकिन धर्म अपनाने को लेकर राखी ने एक अंग्रेजी वेबसाइट को अपना रिएक्शन दिया है।

राखी सावंत ने आदिल के साथ निकाह पर कहा है कि ये हिंदुस्तान है। कोई तालिबान नहीं है। राखी ने साफ तौर पर कहा कि इस्लाम को कबूल करने से उन्हें किसी भी तरह की कोई समस्या नहीं है। इसमें सभी की अनुमति है। मीडिया रिपोर्ट अनुसार बताया जा रहा है कि राखी सावंत ने अपना नाम बदलकर फातिमा कर लिया है। राखी ने पिछले साल ही सभी के सामने आदिल को लेकर आईं। राखी ने बताया कि यह उनके ब्वॅायफ्रेंड हैं।

बिग बॅास मराठी से बाहर आने के बाद राखी ने कहा है कि उन्होंने 7 महीने पहले ही आदिल से निकाह कर लिया था। आदिल ने राखी के साथ अपनी शादी पर इंकार किया है। कुछ दिन बाद आदिल ने कहा कि राखी के साथ उनकी शादी असली है। वह अपने माता-पिता को राखी को बहू स्वीकार करने के लिए मना रहे हैं। राखी का जो मैरिज सर्टिफिकेट सामने आया है उससे पता चलता है कि उन्होंने धर्म बदलने के बाद फातिमा नाम से शादी की है। बता दें कि राखी सावंत लगातार इंस्टाग्राम पर आदिल के साथ अपनी तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रही हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X