आदिल खान से शादी के बाद पहली बार Rakhi Sawant ने पति के साथ किया बेडरूम रोमांस

By Filmibeat Desk

Rakhi Sawant

Rakhi Sawant Video:बिग बॅास फेम राखी सावंत जितना पर्दे पर ड्रामा करते हुए दिखाई देती हैं। असल जिंदगी में भी उनका यह ड्रामा इसी तरह जारी रहता है। राखी सावंत ने बिग बॅास मराठी में जाकर फिर से अपना जलवा दिखाया। लेकिन शो से बाहर आने के बाद उनकी निजी जिंदगी लगातार चर्चा में बनी हुई है। राखी सावंत और उनके ब्वॅायफ्रेंड आदिल खान की कुछ तस्वीरें वायरल हुईं।

जहां पर दोनों शादी करते हुए दिखाई दे रहे हैं। राखी सावंत की तरफ से यह जानकारी सामने आयी कि आदिल खान के साथ 7 महीने पहले उनका निकाह हुआ है। मीडिया के सामने आदिल खान ने अपनी शादी को लेकर खुलकर बात नहीं की है। वहीं पैपराजी के सामने फूट फूटकर रोते हुए राखी सावंत ने यह कहा है कि आदिल खान ने उन्हें धोखा दिया है।

राखी ने बताया है कि उन्होंने शादी की है और वह बुरी तरह से टूट गई हैं। लेकिन फिलहाल राखी सावंत ने इंस्टाग्राम पर अपना लेटेस्ट वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो को देखकर हर कोई हैरान है कि आखिर राखी और आदिल की शादी की समस्या के बीच यह रोमांस कहां से आ गया है? राखी ने इस वीडियो को पोस्ट करने के एक दिन पहले कहा था कि क्यों मेरे नसीब में इतना दर्द है ?

राखी ने आगे कहा कि ना मैं खा पाती हूं, ना सो पाती हूं। मैं कुछ कर भी नहीं पाती हूं। राखी ने आदिल के साथ रोमांटिक वीडियो शेयर किया है। जहां पर दोनों एक दूसरे के साथ रोमांस करते हुए बेडरूम में दिखाई दे रहे हैं। इससे पहले भी राखी ने आदिल के साथ अपना लिप लॉक वाला फोटोशूट भी शेयर किया था। वैसे राखी और आदिल की यह शादी सच है या मजाक, इस पर फैंस भी सवाल उठा रहे हैं। राखी की जिंदगी में हर साल किसी ना किसी नए इंसान की एंट्री होती रहती है। जो कि एक बड़ी कंट्रोवर्सी क्रिएट करने के बाद गायब हो जाता है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X