मां की मौत के बाद दर्द में तड़पती राखी सावंत ने शरीर पर चलाई मशीन, बोलीं- वो मेरी जिंदगी से..

Rakhi Sawant :राखी सावंत की मां का हाल ही में कैंसर की लंबी बीमारी के बाद निधन हुआ है। सोशल मीडिया पर राखी सावंत अपनी मां की याद में कई वीडियो शेयर किए हैं। वहीं अब राखी ने अपने एक्स पति के नाम का टैटू भी खुद के शरीर पर से हटवाने का काम किया है। इसका एक वीडियो भी सामने आया है। राखी अपने इस वीडियो में पति रितेश के नाम का टैटू हटाते नजर आ रही हैं।
आदिल से निकाह के बाद राखी अपनी पिछली जिंदगी की कोई भी कड़वी याद को खुद के साथ नहीं रखना चाहती हैं। याद दिला दें कि बिग बॅास 15 के दौरान राखी सावंत ने पूरी दुनिया के सामने अपने पति रितेश का चेहरा दिखाया था। अपने पूर्व पति रितेश का नाम भी शरीर पर गुदवा लिया था। राखी सावंत इस वीडियो में काफी अधिक दर्द में दिखाई दे रही हैं।
राखी इस वीडियो में किसी का हाथ पकड़कर बैठी हैं। टैटू मिटवाने का दर्द उनके चेहरे पर साफ तौर पर दिखाई दे रहा है। कई यूजर ने इस वीडियो पर कमेंट करते हुए लिखा है कि आपने रितेश का नाम हटवा कर बहुत अच्छा किया। वो आपके लायक नहीं था। आपको बता दें कि राखी सावंत ने कुछ साल पहले रितेश से गुपचुप शादी करने का दावा किया था।
उन्होंने रितेश के साथ अपनी शादी की तस्वीरें भी शेयर की थीं। जहां पर रितेश के केवल हाथ दिखाई दे रहे थे। वहीं बिग बॅास के घर में रितेश और राखी की जोड़ी ने काफी मसाला दिया। दोनों का रोमांस और झगड़ा तक शो की टीआरपी का काम किया है। राखी सावंत ने कुछ दिन पहले आदिल से शादी की है। आदिल और राखी ने कोर्ट मैरिज की और कई महीने बाद इसकी घोषणा की।


Click it and Unblock the Notifications