..................... बिग बॅास फेम राहुल वैद्य ने शेयर किया भावुक नोच करीबी दोस्त का निधन, दिशा परमार का रिएक्शन।Bigg Boss fame rahul vaidya share emotional note after close friends death disha parmar reacted - Hindi Filmibeat

38 साल की उम्र में Rahul Vaidya के करीबी का निधन, लिखा- टूट गया हूं, दिशा परमार हुईं भावुक

Rahul vaidya

बिग बॅास 14 फेम और लोकप्रिय सिंगर राहुल वैद्य के एक बेहद करीबी का निधन हो गया है। राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट के जरिए दिल टूटने वाली खबर शेयर की है और तस्वीर के साथ लिखा है कि 38 की उम्र दुनिया से जाने की नहीं होती है। राहुल वैद्य ने बताया है कि उनके सबसे करीबी दोस्त श्रेनिक सनी का निधन हो गया और इस हकीकत ने उन्हें पूरी तरह से तोड़ कर रख दिया है। राहुल ने अपने दोस्त के साथ आखिरी याद की कई तस्वीरें भी शेयर की हैं।

राहुल वैद्य ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा है कि दोस्त श्रेनिक सनी के लिए भावुक पोस्ट लिखा है। राहुल ने लिखा है कि टूट गया और सुन्न हो गया हूं। तेरी याद जिंदगी भर कितनी आएगी नानू। मेरे जीवन का सबसे दुखद दिन।RIP लिखना पड़ेगा। मैंने कभी नहीं सोचा था कि मुझे आपके लिए RIP लिखना पड़ेगा। 38 कोई जाने की उम्र नहीं होती है भाई। बहुत गलत बात है। राहुल के इस पोस्ट पर उनकी पत्नी दिशा परमार ने हार्ट टूटने वाला इमोजी शेयर किया है।

सिंगर मीका सिंह ने भी इस पोस्ट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। राहुल वैद्य ने अपने दोस्त के साथ कई सारे खास पलों की यादें तस्वीरों के जरिए पोस्ट की है। इन सारी तस्वीरों में एक फोटो राहुल वैद्य के शादी के दौरान की भी है। राहुल वैद्य ने अपनी शादी में दोस्तों के साथ काफी मस्ती की थी। आपको बता दें कि बिग बॅास 14 के दौरान ही राहुल ने इस बात का खुलासा किया था कि वह दिशा परमार को डेट कर रहे हैं और उनसे शादी करना चाहते हैं। बिग बॅास से बाहर आने के बाद कोविड के दौरान ही दिशा परमार और राहुल ने शादी कर ली। दोनों कई दफा अपने निजी जीवन के सुख और दुख की झलक फैंस के साथ इंस्टाग्राम पर साझा करते रहते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X