मिसकैरेज के बाद फिर से प्रेग्नेंट हुई प्रिया मलिक, 10 साल की शादी तोड़ अब दूसरे पति के बच्चे को देंगी जन्म

Priya Malik

Priya Malik Pregnent: रूबीना दिलैक के बाद टेलीविजन इंडस्ट्री में एक और हसीना मां बनने के लिए तैयार है। बिग बॉस फेम एक्ट्रेस और शायर प्रिया मलिक के घर में जल्द ही किलकारियां गूंजने वाली हैं। प्रिया मलिक की रियल लाइफ काफी दिलचस्प रही है। इसके साथ ही दूसरे पति के साथ उनकी लव स्टोरी भी बेहद खास है।

सलमान खान के विवादित शो बिग बॉस सीजन 9 का हिस्सा रहीं प्रिया मलिक ने हाल ही में एक खास बातचीत में अपनी प्रेग्नेंसी की खबर को कन्फर्म किया है। एक्ट्रेस और शायर ने ये भी बताया कि वह अपनी पहली संतान का स्वागत कब करने वाली हैं।

हाल ही में ई-टाइम्स से खास बातचीत में प्रेग्नेंसी की खबर को खुद एक्ट्रेस ने कन्फर्म किया है। उन्होंने ये भी बताया कि कैसे वह बीते साल की शुरुआत में प्रेग्नेंट हुई थी और शुरुआती तीन महीने में ही उनका मिसकैरिज हो गया था और उन्होंने अपने बच्चे को खो दिया था।

ऐसे में दोबारा इतनी जल्दी प्रेग्नेंट होना उनके लिए भी सरप्राइज था। प्रिया मलिक ने कहा, "हमने दोबारा इतनी जल्दी बेबी प्लान करने के बारे में नहीं सोचा था। मैं बीते साल की शुरुआत में प्रेग्नेंट हुई थी। जब हमें ये पता चला था, तो हम बेहद ही खुश थे और हमने सोचा क्यों न इसका दिल खोलकर स्वागत किया जाए। मैं हमेशा से मां बनना चाहती थी, तो ये बहुत ही नेचुरल एहसास था। मैं अब उम्र के उस पड़ाव पर हूं, जहां मुझे पता है कि मेरे पास अब प्रेग्नेंसी के लिए बहुत समय नहीं है। मैं तो अपने एग्स भी फ्रीज करवाने की सोच रही थी, लेकिन मैं नैचुरली ही प्रेग्नेंट हो गयी। उसके बाद हमने शुरुआती तीन महीने में ही अपना बच्चा खो दिया था"।

प्रिया मलिक ने अपने उन मुश्किल भरे दिनों के बारे में बात करते हुए आगे कहा, "लोग प्रेग्नेंसी के बारे में बात करते हैं, लेकिन मिसकैरेज के बारे में नहीं करते। वह एक बहुत ही मुश्किल समय था। मुझे याद है कैसे में दोबारा प्रेग्नेंट हुई और हर अल्ट्रासाउंड किसी परीक्षा से कम नहीं था, जिसमें आपको ये लगता है कि कही मैं फेल न हो जाऊं"।

प्रिया मलिक ने ये भी बताया कि वह अप्रैल के महीने में अपनी पहली संतान को जन्म देंगी। आपको बता दें कि प्रिया मलिक और बिजनेसमैन करण बक्शी साल 2022 में शादी के बंधन में बंधे थे, ये एक्ट्रेस की दूसरी शादी है। इससे पहले साल 2008 में उनकी शादी भूषण मलिक से हुई थी, लेकिन साल 2018 में उनका तलाक हो गया।

Read more about: priya malik bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X