नोरा फतेही का आग लगा देने वाला सालों पुराना डांस Video वायरल, लाखों लोग देख रहे हैं
डांस की बात की जाए तो इन दिनों हर कोई सिर्फ नोरा फतेही का नाम ले रहा है। अपने डांस के बल पर ही नोरा आने वाली कई बिग बजट और सुपरस्टार्स से लकदक फिल्मों का हिस्सा हैं। सलमान खान के भारत से लेकर वरुण धवन की एबीसीडी 3 से उनका नाम जुड़ गया है।
अपने डांस के दम पर नोरा इस वक्त बॅालीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर में से एक हैं। नोरा फिल्मों और टीवी के अलावा नोरा अपने इंस्टाग्राम पर भी कई वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी नोरा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो तब का है जब नोरा झलक दिखला जा का हिस्सा बनी थीं।

नोरा ने पोस्ट शेयर करके इस बात की जानकारी दी है कि कैसे उन्होंने tango डांस स्टाइल सीखा था। उन्होंने इसका वीडियो भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। नोरा के साथ उनके कोरियोग्राफर भी उनका साथ दे रहा है। दोनों बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं।
इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।नोरा फतेही के इस वीडियो पर लाखों कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं। नोरा फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।आपको बता दें कि नोरा हिंदी और तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। वह ABCD 3 का भी हिस्सा बनने जा रही हैं।बहरहाल,नीचे देखिए नोरा का डांस Video और वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications