Video फिर से नोरा फतेही के डांस ने लगा दी आग, फैंस ने कहा इतना सेक्सी कोई नहीं
दिलबर गर्ल नोरा फतेही एक बार फिर से अपने इस सेक्सी डांस को लेकर चर्चा में आ गई हैं। डांस ने नोरा को इतनी लोकप्रियता दी है कि सलमान खान के भारत से लेकर वरुण धवन की एबीसीडी 3 से उनका नाम जुड़ गया है।
अपने डांस के दम पर नोरा इस वक्त बॅालीवुड की सबसे बेहतरीन डांसर में से एक हैं। नोरा फिल्मों और टीवी के अलावा नोरा अपने इंस्टाग्राम पर भी कई वीडियो शेयर करती रहती हैं। इस बार भी नोरा ने अपना एक डांस वीडियो शेयर किया है। इस वीडियो में नोरा फतेही पिंक ड्रेस में डांस करते नजर आ रही हैं।

नोरा के साथ एक शख्स भी उनका साथ दे रहा है। दोनों बहुत ही मस्ती भरे अंदाज में डांस कर रहे हैं। इस वीडियो को सोशल मीडिया पर खूब पसंद किया जा रहा है।नोरा फतेही के इस वीडियो पर लाखों कमेंट्स और लाइक्स आ चुके हैं। नोरा फैन फॉलोइंग काफी अच्छी है।
उनका डांस देखकर दर्शकों के बीच केवल तालियों की गूंज सुनाई दे रही थी। आपको बता दें कि नोरा हिंदी और तमिल, तेलुगू, मलयालम फिल्मों में आइटम नंबर्स कर चुकी हैं। वह ABCD 3 का भी हिस्सा बनने जा रही हैं।बहरहाल,नीचे देखिए नोरा का डांस Video और वायरल तस्वीरें...


Click it and Unblock the Notifications