ब्लैक टॅाप में निक्की तंबोली का सेक्सी VIDEO, ट्रोल होने पर एक्ट्रेस ने दिया सभी को मुंहतोड़ जवाब
बिग बॅास 14 फेम निक्की तंबोली एक बार फिर से अपने स्टाइल और ग्लैमर के कारण चर्चा में हैं। निक्की तंबोली बार अपने स्टाइलिश लुक से छा जाती हैं। इस बार भी निक्की तंबोली ने अपने इस ब्लैक हॅाट लुक से जादू चला दिया है। निक्की तंबोली ने बिग बॅास 14 में अपने बेबाक अंदाज से सभी का दिल जीत लिया। और शो से बाहर आने के बाद भी वह अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटती हैं।
कुछ समय पहले जब वह बिग बॅास 15 के मंच पर प्रतीक सहजपाल का सपोर्ट करने पहुंची थीं, उस वक्त भी निक्की तंबोली के जवाब देने के स्टाइल से सलमान खान भी प्रभावित हुए। इस बार निक्की तंबोली ने जो ड्रेस पहनी है इसके कारण उन्हें ट्रोल भी होना पड़ा है।

निक्की तंबोली ने इंस्टाग्राम पर अपनी इसी ट्रोल हुई तस्वीर को पोस्ट कर करारा जवाब भी दिया है। निक्की तंबोली का एक वीडियो सामने आया है जहां वह ब्लैक आउटफिट में नजर आ रही हैं। निक्की तंबोली का यह वीडियो आर जे शार्दुल पंडित की जन्मदिन की पार्टी के समय का है।

निक्की तंबोली इस ड्रेस में हुईं ट्रोल
निक्की तंबोली की इस ड्रेस को देखने के बाद कई लोगों ने उनकी तुलना बिग बॅास ओटीटी की कंटस्टेंट उर्फी जावेद से कर दी है। इस वीडियो में आप देखेंगे कि निक्की तंबोली ने ब्लैक रंग का शॅार्ट टॅाप और रिप्ड ब्लैक जींस पहन रखी है। इस वीडियो में निक्की को देखने के बाद कई लोगों ने अपना कमेंट दिया है।

निक्की तंबोली हुईं बुरी तरह ट्रोल
एक यूजर ने लिखा है कि तेरा कुछ नहीं होने वाला है निक्की। वहीं एक यूजर ने वीडियो देख लिखा है कि क्या उर्फी और निक्की का ट्रेलर एक ही है।एक यूजर ने यह तक लिख दिया है कि इसको देखकर दिन खराब हो जाता है। हालांकि इन सारे ट्रोल का जवाब निक्की तंंबोली ने अपनी इंस्टाग्राम की तस्वीर के जरिए दिया है।

निक्की तंबोली ने खुद को बोला हॅाट
जहां निक्की तंबोली ने अपनी इसी ब्लैक ड्रेस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा है कि मुझे खुशी है यह शिकायत करने के लिए कि यह काफी गर्म है कि यह कितना गर्म है। निक्की तंबोली की इस तस्वीर को देख फैंस ने फायर इमोजी शेयर की है।

निक्की तंबोली की लोकप्रियता
आपको बता दें कि निक्की तंबोली को साउथ सिनेमा में पहचान कंचना 3 से मिली है। ये फिल्म वहां की सुपरहिट फिल्म हैं। बिग बॅास से बाहर आने के बाद निक्की तंबोली खतरों के खिलाड़ी का भी हिस्सा बनीं। बिग बॅास 14 को टीआरपी दिलाने की एक वजह निक्की तंबोली का मस्तीभरा अंदाज भी रहा है।
लोकप्रिय फोटोग्राफर विरल भयानी ने इस वीडियो को इंस्टाग्राम पर अपलोड किया है। जहां निक्की तंबोली को ट्रोल किया गया है। यहां देखिए।


Click it and Unblock the Notifications