रेड HOT लुक में Nikki Tamboli का सबसे बोल्ड फोटोशूट, फैंस ने बोला ठंड में आग लगा दी

Nikki Tamboli Video:बिग बॅास फेम निक्की तंबोली ग्लैमरस अंदाज में पोज देने से पीछे नहीं हटती हैं। इस बार भी उन्होंने अपना सबसे बोल्ड अंदाज दिखाया है। निक्की तंबोली ने अपने इंस्टाग्राम पर एक साथ वीडियो और कई सारी तस्वीरें शेयर की हैं। हाल ही में निक्की तंबोली यूनिवर्सल पुरस्कार 2022 में नजर आयीं।
जहां पर अपने इस लुक के साथ निक्की तंबोली कहर ढाती हुई दिखाई दी हैं। निक्की ने रेड शिमरी ड्रेस में अपना अब तक का सबसे ग्लैमरस अंदाज दिखाया है। इंटरनेट पर फैंस भी निक्की के इस रेड हॅाट लुक की तारीफ करने से खुद को रोक नहीं पा रहे हैं। निक्की ने इसका एक वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। जहां वह ड्रेस के साथ अटैच पीस को हवा में लहराते हुए नजर आ रही हैं। निक्की ने बालों को खुला रखने की बजाए बांध कर रखा हुआ है।
इस पूरे लुक में निक्की तंबोली बेहद ग्लैमरस दिखाई पड़ रही हैं। निक्की ने रेड रंग के ब्रालेट के साथ अपने इस वीडियो में चार चांद लगा दिए हैं। यह कहने में कोई गुरेज नहीं है कि जब भी स्टाइल और फैशन की बात होगी, तो निक्की तंबोली का नाम इस लिस्ट में जरूर शामिल किया जाएगा। निक्की तंबोली ने बिग बॅास के बाद खतरों के खिलाड़ी जैसा लोकप्रिय शो भी किया। लेकिन बोल्ड फोटोशूट के कारण वह आए दिन खबरों में छाई रहती हैं। निक्की तंबोली की खूबी यही है कि वह हमेशा अपना जादू फैलाने में कामयाब रहती हैं।
इस बार भी ग्लॅासी मेकअप और हल्के से साइनी आई मेकअप से साथ निक्की ने खुद को 10 से में 10 नंबर के लिए पूरी तरह से खुद को इवेंट के लिए तैयार किया है। याद दिला दें कि निक्की तंबोली इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। बोल्ड फोटोशूट के वीडियो और फोटो से उनका इंस्टाग्राम भरा पड़ा हुआ है। आप खुद देखिए निक्की तंबोली का इंस्टाग्राम। बैक टू बैक कई सारी तस्वीरें मौजूद हैं।


Click it and Unblock the Notifications











