जंगल में टीवी की डायन मोनालिसा ने दिया ऐसा पोज, लाखों लोगों ने देखा, तस्वीरें Viral
टीवी पर ऐसी एक नहीं बल्कि कई एक्ट्रेस हैं जो सोशल मीडिया पर अपनी वायरल तस्वीरों के कारण चर्चा में बनी हुई हैं। इस फेहरिस्त में अगर कोई स्टार टॅाप कर रही हैं तो वह और कोई नहीं बल्कि मोनालिसा हैं। जी हां, मोनालिसा इन दिनों टीवी शो डायन में निगेटिव भूमिका निभा रही हैं।
वह आए दिन अपने शो से जुड़ी कई तस्वीरें शेयर करती रहती हैं। जो देखते ही चंद मिनट में वायरल हो जाती है। बिग बॅास 10 को खत्म हुए दो साल से अधिक का समय हो गया है। लेकिन मोनालिसा अपनी तस्वीरों के कारण लगातार खबरों का हिस्सा बनी हुई हैं।

इस बार मोनालिसा ने अपने टीवी शो डायन में से ऐसी तस्वीरें शेयर की हैं जिसे देखकर फैंस क्रेजी हो रहे हैं। वैसे यह पहली बार नहीं है जब मोनालिसा की इस तरह की कोई तस्वीर फैंस के बीच हंगामा मचा रही हो। इससे पहले भी अपनी कई तस्वीरें इंस्टाग्राम पर पोस्ट करती रही हैं। इस तस्वीर में वह जंगल में पोज देते हुए नजर आ रही हैं।
मोनालिसा के पोस्ट के बाद फैंस उनकी तस्वीरों को वायरल कर देते हैं। मोनालिसा की लोकप्रियता की बात की जाए तो उनका ये सफर भोजपुरी फिल्मों से शुरू हुआ ।
बिग बॅास ने इसमें चार चांद लगा दिए। मोनालिसा फिलहाल टीवी शो डायन में जितनी खतरनाक उतनी ही बोल्ड नजर आ रही हैं।
मोना की बोल्डनेस और ग्लैमर को शो के मेकर्स ने डायन के किरदार में भी बखूबी दिखाने की कोशिश की है। चलिए फिर इंतजार किस बात का यहां देखिए मोनालिसा की वायरल तस्वीरें जो कि सनसनी मचा रही हैं।


Click it and Unblock the Notifications











