बिग बॅास की मोनालिसा ने ब्लू ड्रेस में कराया सबसे सेक्सी फोटोशूट, बेहद कातिलाना तस्वीरें
भोजपुरी एक्ट्रेस से बिग बॅास और फिर टीवी की दुनिया में मोनालिसा ने अपने ग्लैमर लुक से बिजली गिरा रही हैं। मोनालिसा अपने इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव हैं। खासकर अपने हॅाट और बोल्ड अंदाज के कारण उनकी लोकप्रियता काफी अधिक है। मोनालिसा अपने निजी जिंदगी की कई तस्वीरों को फैंस के साथ साझा करती रहती हैं।
इसके साथ मोनालिसा अपने वीडियो और फोटोशूट से भी अधिक गिनती में फॉलोअर्स बढ़ा चुकी हैं। इस बार भी मोनालिसा ने अपने लेटेस्ट फोटोशूट की कुछ तस्वीरें इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इस तस्वीर में ब्लू रंग की थाई हाई स्लिट ड्रेस में मोनालिसा का अंदाज देख आप खुद को रोक नहीं पायेंगे।

मोनालिसा की सबसे बड़ी खूबी यह है कि देसी हो या विदेशी लुक हर बार मोनालिसा इंटरनेट पर छा जाती हैं। इस बार भी मोनालिसा यह करने में सफल हुई हैं। ब्लू रंग के गाउन के साथ बेबी कट हेयर स्टाइल में मोनालिसा पूरी तरह से हॅालीवुड की एक्ट्रेस दिखाई दे रही हैं। मोनालिसा इस ड्रेस में अपना टोन्ड फिगर दिखाते हुए नजर आ रही हैं।
साथ ही कैमरे के सामने मोनालिसा कई तरह के सेक्सी पोज भी दे रही हैं। मोनालिसा टीवी की दुनिया में अपनी निगेटिव भूमिका के लिए जानी जाती हैं। असल जिंदगी में भी मोनालिसा को सोशल मीडिया पर अधिक बोल्ड होने के कारण काफी ट्रोल होना पड़ा है। मोनालिसा ने एक दफा इस पर कहा था कि मुझे शुरुआत में काफी ट्रोल किया गया था।
मैंने इसका सामना किया है। मोनालिसा ने यह भी कहा कि अंग्रेजी नहीं बोल पाने के कारण भी उन्हें काफी परेशानी झेल चुकी हैं। फिलहाल आप देखिए मोनालिसा के इंस्टाग्राम पर अपलोड की गईं ये तस्वीरें। जहां पर वह अपना देसी और विदेशी दोनों लुक दिखा रही हैं। जिस पर फैंस तेजी से कमेंट कर रहे हैं। मोनालिसा को उनके हर तरह के लुक पर तारीफ बटोरना आता है।


Click it and Unblock the Notifications