बिग बॅास फेम मोनालिसा ने फिर शेयर किया ऐसा Video, देखते ही हो गया हंगामा
बिग बॅास के बाद ऐसी बहुत कम कंटेस्टेंट हैं जिनकी लाइफ चमकती हो। मोनालिसा इसी फेहरिस्त में आती हैं। बिग बॅास के बाद मोनालिसा ने खुद को टीवी पर बनाए रखा। इन दिनों वह टीवी शो नजर में डायन की भूमिका निभा रही हैं। जहां पर विलेन रोल में उन्हें काफी पसंद किया जा रहा है।
वैसे देखा जाए तो अपने फैंस के लिए मोनालिसा सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। कभी तस्वीर तो कभी वीडियो पोस्ट करती रहती हैं, इस बार भी मोनालिसा ने अपना एक वीडियो शेयर किया है। जिसे काफी तेजी से देखा जा रहा है। हाल ही में मोनालिसा ने जब वी मेट का ट्रेन पकड़ने वाला सीन रिक्रिएट किया है।

इस सीन में वह करीना कपूर खान के डायलॅाग बोलती हुई नजर आ रही हैं। वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है कि जब वी मेट के मेरे फेवरेट सीन को रिक्रिएट करने की कोशिश कर रही हूं। बड़ी फैन करीना कपूर खान।
आपको बता दें कि ये पहली बार नहीं है। इससे पहले भी कई बार मोनालिसा अपनी तस्वीरें और कई वीडियो भी शेयर कर चुकी हैं। मोनालिसा का ये वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। फैंस इसे पसंद भी कर रहे हैं। चलिए आप भी देखिए।


Click it and Unblock the Notifications