Bigg Boss फेम मराठी एक्ट्रेस के साथ हुई 47 लाख रुपये की ठगी, डायरेक्टर के खिलाफ दर्ज हुई FIR

Varsha Usgaonkar Duped of rupees 47 lakh: मराठी एक्ट्रेस वर्षा ऊसगांवकर अकसर सोशल मीडिया पर अपनी खूबसूरती और अपने काम को लेकर जानी जाती हैं। वर्षा बिग बॉस मराठी सीजन 5 में जब से नजर आई हैं वह जमकर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार मामला कुछ और ही है। दरअसल वर्षा ऊसगांवकर समेत अन्य के साथ करीब 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी किए जाने का आरोप लगा है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

varsha usgaonkar

अधिक मुनाफा देने का दिया था लालच

पुलिस का कहना है कि जिसने शिकायत दर्ज की है वह खुद फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हैं वह भी एक अभिनेत्री हैं जिसका नाम मृणालिनी सुभाष जांभले है। अविनाश जाधव से मृणालिनी की बिजनेस के सिलसिले में मुलाकात हुई थी। जाधव ने खुद को बिल्डर और फिल्म का निर्माता बताया। इसी के साथ ही उन्होंने एक प्रोजक्ट पर निवेश करने और कम समय में अधिक मुनाफा देने का लालच दिया। इतना ही नहीं एक साल के अंदर बकाया राशि लौटाने का भी वादा किया।

डायरेक्टर ने पैसा देने से किया इनकार

नवंबर 2019-2020 में वर्षा ऊसगांवकर, मृणालिनी और अन्य लोगों ने 47 लाख रुपये जाधव को सौंपे। शुरुआत में तो 4 लाख 52 हजार रुपये लौटाकर विश्वास जताया फिर अचानक से रुपये देने बंद कर दिए। संपर्क करने की कोशिश की तो पता भी बदल दिया और मोबाइल का नंबर भी चेंज कर दिया, लेकिन जैसे-तैसे पता लगाकर जाधव से जवाब मांगा तो उन्होंने पैसे लौटाने से साफ मना कर दिया। पीड़ितों ने शिवाजी पार्क पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज की।

पुलिस ने दर्ज की शिकायत

पुलिस ने IPC धारा 420 और 506 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस इस मामले की गहराई से जांच कर रही है। आरोपी ने इस तरह की कई लोगों को अपने झांसे में फंसाया है।

More from Filmibeat

Read more about: bigg boss marathi 5
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X