बिग बॉस के बाद खानजादी को हुई परेशानी, आधी रात को अनजान शख्स ने बजाई घर की घंटी, फिर...

Khanzaadi Home

Khanzaadi Home: रियलिटी शो बिग बॉस के सीजन 17 से मशहूर हुई रैपर खानजादी किसी ना किसी चीज को लेकर सुर्खियों में बनी रहती हैं। कुछ समय पहले खानजादी ने ये बताया था कि क्योंकि वो मुस्लिम हैं तो उन्हें घर मिलने में मुश्किल आ रही है। उन्होंने पैपराजी से बातचीत में बताया था कि मुंबई में उन्हें घर ढूंढ़ने में बहुत मुश्किल आ रही है।

अब टाइम्स नाऊ को दिए इंटरव्यू में खानजादी ने पुराने अपार्टमेंट में हुई एक घटना का जिक्र किया है। उन्होंने बताया कि वो मुंबई में नए घर की तलाश में थी, क्योंकि पिछले घर में जहां वो रह रही थीं वहां सिक्योरिटी अच्छी नहीं थी।

खानजादी ने बताया कि एक एक बार एक अनजान शख्स ने आधी रात को उनके घर की घंटी बजाई थी। उनके फैंस उन्हें ढूंढ़ते हुए उनके घर क पहुंच गए थे। इसी कारण से वो अनसेफ फील कर रही थीं।

खानजादी ने बताया कि फिर उन्होंने एक हेल्प रखी जो अनजान शख्स को भगा देती थी। खानजादी ने ये भी बताया कि पहले ऐसी कोई दिक्कत नहीं होती थी, लेकिन जब से वो फेमस हुईं तो उन्हें ऐसी परेशानियों का सामना करना पड़ा।

खानजादी ने ये भी बताया कि उन्हें मुंबई में घर ढूंढ़ने में काफी परेशानी हुई। खानजादी ने बताया, 'ये पहली बार नहीं था कि मेरे साथ ऐसा कुछ हुआ। मुझे दिल्ली और असम में भी घर ढूंढ़ने में दिक्कत हुई थी। मैं मुस्लिम हूं इसीलिए लोग मुझे घर नहीं देते। मैं पहले एडजस्ट कर लेती थी लेकिन अब मुझे सिक्योरिटी चाहिए।' बता दें कि बग बॉस 17 ने खानजादी को खूब पॉपुलर किया। इस शो में अभिषेक कुमार संग खानजादी की जोड़ी खूब जमी थी। हालांकि, उनके बीच झगड़े भी काफी होते थे।

More from Filmibeat

Read more about: khanzaadi television
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X