..................... बिग बॅास फेम जैस्मिन भसीन ने शेयर किया बेशरम रंग सांग वीडियो यहां देखिए ।Bigg Boss fame Jasmin Bhasin share her besharam rang song video watch here - Hindi Filmibeat

Besharam Rang Video: टीवी की इस हसीना ने शॅाट ड्रेस पहन रास्ते पर किया इतना बोल्ड डांस

By Filmibeat Desk
Jasmin Bhasin

Jasmin Bhasin Besharam Rang Song Video:पठान फिल्म में दीपिका पादुकोण के सांग बेशरम रंग को लेकर विवाद जारी है। इस फिल्म में दीपिका पादुकोण के टू पीस लुक को काफी ट्रोल किया जा रहा है। वहीं दूसरी तरफ विवाद से फिल्म को फायदा भी मिल रहा है। सोशल मीडिया पर यह गाना ट्रेंड कर रहा है।

जहां पर सेलेब्स भी इस सांग पर अपना डांस वीडियो बना रहे हैं। बिग बॅास फेम जैस्मिन भसीन ने भी बेशरम रंग सांग पर ऐसा डांस किया है कि आप अपनी नजर नहीं हटा पायेंगे। जैस्मिन भसीन ने इंस्टाग्राम पर अपना एक डांस वीडयो शेयर किया है। इस वीडियो में जैस्मिन भसीन ने फ्लोरल प्रिंट ड्रेस पहन रखी है। हमेशा की तरह जैस्मिन भसीन इस वीडियो में काफी खूबसूरत दिखाई पड़ रही हैं। इस वीडियो में जैस्मिन की बोल्डनेस से ज्यादा उनके डांस और चेहरे के भाव को लेकर प्रभावित हो रहे हैं।

जैस्मिन इस वीडियो में डांस से अधिक अपने चेहरे और बॉडी के भाव दिखाते हुए नजर आ रही हैं। जैस्मिन के इस वीडियो को 1 लाख से अधिक लोगों ने लाइक किया है। आपको बता दें कि जैस्मिन भसीन से पहले इस गाने पर हिना खान, अवनीत कौर, मुनमुन दत्ता का नाम शामिल है। हर किसी ने अपने स्टाइल में इस सांग का रील वीडियो पोस्ट किया है। याद दिला दें कि बिग बॅास 14 फेम जैस्मिन भसीन की लोकप्रियता काफी बढ़ी है। बिग बॅास से बाहर आने के बाद जैस्मिन भसीन केवल चुनिंदा काम ही कर रही हैं।

जैस्मिन एक एपिसोड के पीछे 1 से 3 लाख की कमाई करती हैं। वहीं म्यूजिक वीडियो के लिए जैस्मीन की फीस 20 से 30 लाख के करीब है। हालांकि इस पर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं आयी है। गौरतलब है कि बेशरम सांग में दीपिका पादुकोण के कपड़ों को लेकर हंगामा मचा हुआ है। इसे हिंदुओं से जोड़कर देखा जा रहा है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X