..................... बिग बॅास फेम हिना खान रोमांटिक वीडियो ब्वॅायफ्रेंड रॅाकी जायसवाल के साथ यहां देखिए।Bigg Boss fame Hind khan romantic video with boyfriend Rocky Jaiswal viral Have a look - Hindi Filmibeat

Hina Khan Video: ब्वॅायफ्रेंड रॅाकी ने शिप पर हिना खान के साथ किया रोमांस, फैंस ने बोला- एक दूजे के लिए

Rocky Jaiswal, Hina khan

Hina Khan Video:ये रिश्ता क्या कहलाता है कि अक्षरा यानी कि हिना खान का एक रोमांटिक वीडियो वायरल हो रहा है। हिना खान इस वीडियो में अपने ब्वॅायफ्रेंड रॅाकी जायसवाल के साथ दिखाई दे रही हैं। हिना खान को जब भी काम से ब्रेक मिलता है वह अपने ब्वॅायफ्रेंड के साथ घूमने निकल जाती हैं। नए साल के आगमन से पहले भी हिना खान ने यही किया है।

इस वीडियो में हिना खान अपने ब्वॅायफ्रेंड रॅाकी के साथ बोल्ड पोज देते हुए नजर आ रही हैं। हिना खान ने इस वीडियो के साथ रॅाकी जायसवाल को भी टैग किया है। और साथ ही उन्होंने अपनी लव लाइफ के लिए एक प्यारा सा कैप्शन भी लिखा है। हिना खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि हम हर मुश्किल में साथ हैं। हीरो फॅारएवर, रील इंस्टाग्राम।

हिना खान और रॅाकी जायसवाल दोनों ही साथ में एक शिप पर नजर आ रहे हैं। दोनों ने यहां पर एक जैसे ठंड वाले कपड़े पहन रखे हैं। इस वीडियो में हिना और रॅाकी कुछ बात कर रहे हैं। फिर अचानक रॅाकी अपने हाथ को हिना के गाल के पास ले जाते हैं। फिर हिना पास आकर रॅाकी के गले लग जाती हैं। इस वीडियो को अभी तक 2 लाख से अधिक लाइक्स मिल चुके हैं।

इस वीडियो पर एक्ट्रेस आरती सिंह ने कमेंट करते हुए लिखा है कि सलामन रहे हमेशा ये प्यार। कुछ फैंस ने लिखा है कि आपको जल्दी शादी कर लेनी चाहिए। वहीं एक यूजर ने लिखा है कि एक दूसरे के लिए। कई लोगों ने फायर और हार्ट वाली इमोजी शेयर की हैं। हिना खान के लिए यह पहली बार नहीं है। वह कई दफा इंस्टाग्राम के जरिए अपने प्यार रॅाकी के लिए ढेर सारा प्यार बरसा चुकी हैं। रॅाकी भी हिना खान की तारीफ सोशल मीडिया के जरिए करने का एक मौका नहीं छोड़ते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X