कोमोलिका 'हिना खान' ने सेट पर शेयर की ऐसी तस्वीर, देखकर आहें भरने लगेंगे
टीवी की सबसे सेक्सी विलेन कोमोलिका इन दिनों अपनी तस्वीरों से कहर ढा रही हैं। कसौटी जिंदगी की 2 से लेकर रियल लाइफ तक कोमोलिका यानी कि हिना खान अपने फैशन और ग्लैमरस से लगातार खबरों में छाई हुई हैं। खासकर सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तस्वीरें तेज रफ्तार से शेयर कर रहे हैं।
इतना ही नहीं, हिना खान की डिमांड इतनी हो गई है कि फैंस उनकी एक झलक पाने के लिए बेकरार रहते हैं।हिना खान ने बिग बॅास 11 के बाद कसौटी जिंदगी की 2 की कोमोलिका बनकर वापसी की है। फैंस की मांग को पूरा करते हुए हिना ने अने इंस्टाग्राम पर ऐसी तस्वीरें पोस्ट करती हैं, जिस पर से नजर हटाना मुश्किल हो जाता है।

इस बार हिना पिंक और गोल्डन कलर के कॉम्बिनेशन में हिना खान कहर ढ़ा रही हैं। ये तस्वीर कसौटी जिंदगी की सेट से ली गई है। हिना उन एक्ट्रेस में शामिल हैं जिनपर हर स्टाइल और हर लुक फबता है।
वैसे आपको बता दें कि हिना खान इस समय इंडियन टेलिविजन की सबसे पॉप्युलर ऐक्ट्रेस में से एक मानी जाती हैं। हिना की हर एपिसोड की कमाई लाखों की है। छोटे पर्दे के साथ वह इस साल बड़े पर्दे पर भी अपना डेब्यू करने जा रही हैं।
यहां देखिए और तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications