बिग बॉस फेम हिमांशी खुराना के सर मंडराया खतरा! विदेश में बैठे गैंगस्टर ने मांगी 10 करोड़ की फिरौती
बिग बॉस सीजन 13 से जमकर सुर्खियों में आईं हिमांशी खुराना आए दिनों चर्चाओं में बनी रहती हैं, लेकिन फिलहाल तो उनके सिर पर खतरा मंडराता नजर आ रहा है। बताया जा रहा है कि हिमांशी खुराना को विदेश में बैठे गैंगस्टर जीशान अख्तर ने उन्हें धमकी दी है। बताया जा रहा है कि हिमांशी से 10 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगी गई है। पुलिस को दी गई जानकारी के मुताबिक एक्ट्रेस को एक्सटॉर्शन कॉल आया था। जिसके बाद से पुलिस अलर्ट हो गई है।

एक्ट्रेस ने दर्ज कराई FIR
आपको बता दें कि मोहाली के SP (डी) सौरभ जिंदल ने बताया कि यह मामला धारा 308 (4), 351 (3) के तहत दर्ज किया गया है। एक्ट्रेस ने FIR सोहाना थाना पुलिस स्टेशन में दर्ज करवाई है। बता दें कि यह FIR जीशान अख्तर गैंगस्टर के नाम पर दर्ज की गई है। जीशान अख्तर लंबे समय से विदेश में रहने वाला गैंगस्टर है। फिलहाल तो FIR होने के बाद पुलिस इस मामले को लेकर सर्तक हो गई है।


Click it and Unblock the Notifications