बेबी बंप फ्लॅान्ट करते हुए Gauahar Khan ने Video में बरसाया पति पर प्यार, फैंस ने बोला- सुपरहिट जोड़ी

Gauahar khan Baby Bump: बिग बॅास फेम गौहर खान मां बनने वाली हैं। कुछ दिन पहले ही उन्होंने यह खबर अपने फैंस के साथ सोशल मीडिया पर जाहिर की। 20 दिसंबर को एक प्यारे से वीडियो के जरिए उन्होंने अपनी जिंदगी की नई शुरुआत को लेकर बात की थी। अपने प्रेग्नेंसी के समय को गौहर खान पति जैद दरबार के साथ एंजॉय कर रही हैं।
हाल ही में गौहर खान ने एक वीडियो शेयर किया है। जहां पर वह पति जैद दरबार के साथ डेट नाइट पर जाते हुए दिखाई दे रही हैं। सोशल मीडिया पर जैद और गौहर की यह तस्वीर छाई हुई हैं। आप देखेंगे कि मां बनने का ग्लो गौहर खान के चेहरे पर साफ दिखाई दे रहा है। अपने बेबी बंप को फ्लॉन्ट करती हुई गौहर खान पति जैद के साथ काफी खुश दिखाई दे रही हैं।
अपनी स्पेशल डेट नाइट के लिए गौहर खान ने ब्लैक बॉडीकॉन ड्रेस पहन रखी है। इस वीडियो और फोटो में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए दिखाई दे रही हैं। जैद ने भी ब्लैक आउटफिट में अपनी लेडी लव के साथ ट्विनिंग करते हुए नजर आ रही हैं। इस पोस्ट को गौहर खान ने भी अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। गौहर खान ने इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा है कि सिर्फ मैं और तुम। डेट नाइट्स बेहद खास होती हैं। गौहर के इस वीडियो उनके पति ने भी प्रतिक्रिया दी है। जैद दरबार ने लिखा है कि आप स्पेशल हो।
गौहर खान के कई सारे फैंस ने इस पर रिएक्शन दिया है और दोनों को स्पेशल बताते हुए बधाई दी है। बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने 25 दिसंबर और 2020 को निगाह किया था। दोनों ने कुछ साल एक दूसरे को डेट किया और बाद में शादी कर ली। बता दें कि गौहर खान और जैद दरबार ने सीक्रेट डेटिंग की थी।


Click it and Unblock the Notifications











