‘कह दो हमारा उससे कोई रिश्ता नहीं…’ सपनों के लिए परिवार से अलग हो गई थी बिग बॉस की ये हसीना!
Farrhana Bhatt Career: फरहाना भट्ट अभी के वक्त में किसी भी पहचान के मोहताज नहीं है और आपको बता दें कि उनका सबसे ज्यादा लोकप्रियता बिग बॉस 19 से मिली। इससे पहले वह फिल्म 'लैला मजनू' में तृप्ति डिमरी की दोस्त का किरदार भी निभा चुकी है। लेकिन उनका असल पहचान बिग बॉस से ही मिली है और अब वह खतरों के खिलाड़ी को लेकर भी काफी चर्चा में बनी हुई है।

फरहाना भट्ट कश्मीर से ताल्लुक रखती हैं और आपको बता दें कि बहुत कम समय में उन्होंने इंडस्ट्री में अपनी एक अच्छी खासी जगह हासिल कर ली है। बिग बॉस 19 में उनका बेबाक अंदाज काफी ज्यादा पसंद किया गया था। लेकिन शो में उन्हें अपनी भाषा और तीखे रवैये की वजह से काफी ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ा था। सोशल मीडिया पर होने वाली ट्रोलिंग की वजह से उनका काफी लोकप्रियता भी हासिल हुई।
खतरों के खिलाड़ी 15 में नजर आने वाली है फरहाना भट्ट
फरहाना भट्ट पर ट्रोलिंग का कोई असर नहीं हुआ। शो से बाहर आ जाने के बाद में उन्होंने अपने करियर पर ध्यान दिया और अमाल मलिक के साथ में एक म्यूजिक वीडियो में भी नजर आई। अभी वह रोहित शेट्टी के स्टंट रियलिटी शो खतरों के खिलाड़ी 15 में हिस्सा लेने जा रही है।
जब खून के रिश्तों से एक्ट्रेस ने तोड़ा था नाता
लेकिन आपको बता दें कि फरहाना भट्ट ने इस मुकाम को हासिल करने के लिए काफी कुछ दांव पर लगाया। IANS के साथ इंटरव्यू के दौरान एक्ट्रेस ने बात करते हुए बताया कि जिंदगी का सबसे बड़ा जोखिम उन्होंने तब उठा लिया था जब उन्होंने अपने ही खून के रिश्तो से दूरी बना ली थी।
फरहाना भट्ट ने खुलासा किया कि "मेरी जिंदगी का सबसे बड़ा रिस्क तो यही था कि मैंने अपने सबसे करीबी रिश्तों से पूरी तरीके से नाता तोड़ दिया था। मैंने यह साफ कर दिया था कि आप सार्वजनिक तौर पर यह कह सकते हैं कि वह हमारी नहीं है या हमारा उससे कोई भी रिश्ता नहीं है।"
एक्ट्रेस के लिए परिवार से अलग होना था मुश्किल
अभिनेत्री ने खुलासा किया कि यह फैसला उन्होंने गुस्से में नहीं लिया बल्कि अपने सपनों को बचाने के लिए लिया। उनके लिए यह काफी ज्यादा दर्दनाक भी था क्योंकि परिवार से अलग होना किसी के लिए भी आसान नहीं होता है। लेकिन उन्होंने तय कर लिया था कि वह अपने सपनों से समझौता नहीं करने वाली है।
फरहाना भट्ट ने इस पर बात करते हुए बताया कि "जब आपके साथ में सच में कोई नहीं होता है सिर्फ आप और आपकी मां होती है तो आप अपने परिवार से अलग होने का फैसला कर लेते हैं। तब आप खुद को पूरी तरीके से अकेलेपन में झोंक देते हैं। मैंने सोचा था कि अगर मुझे अकेले ही आगे बढ़ाना है तो मैं ऐसा करूंगी लेकिन अपने सपनों को नहीं छोडूंगी।"


Click it and Unblock the Notifications