फिरंगी एली अवराम का सेक्सी डांस वीडियो,इंटरनेट पर मचा रहा है धूम
सोशल मीडिया पर अपने डांस नंबर को हिट करवाकर सुपरस्टार बनने का चलन इन दिनों तेजी से बढ़ रहा। इस बार एक बार फिर से बिग बॅास की एक्स ग्लैमरस कंटेस्टेंट एली अवराम एक बार फिर से अपने डांस वीडियो को लेकर चर्चा में हैं।
एली अवराम का नया म्यूजिक वीडियो सामने आया है। इस वीडियो में वह नचदी फिरंगी सांग पर सेक्सी डांस करते हुए नजर आ रही हैं। इस गाने को कनिका कपूर और मीत ब्रदर्स ने मिलकर गाया है।

आपको बता दें कि उनके इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी तेजी से देखा जा रहा है। करियर के लिहाज से एली मिकी वायरस और कपिल शर्मा की डेब्यू फिल्म किस किस को प्यार करूं का हिस्सा रही हैं।
हाल ही में उन्होंने द ग्रेट इंडियन लाफ्टर चैंलेज शो होस्ट किया था। बॅालीवुड में किसी खास प्रोजेक्ट के इंतजार में एली इन दिनों कभी अपने अफेयर को कभी किसी दूसरी वजह से लाइमलाइट में रहना पसंद करती हैं। सलमान के साथ उनकी खास तस्वीर को काफी पसंद किया गया था।यहां देखिए वीडियो
यहां पर देखिए एली की खास वायरल तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications