Bigg Boss फेम स्वामी ओम का निधन, शरीर ने काम करना किया बंद, पैरालेसिस का शिकार

By Filmibeat Desk

बिग बॅास फेम स्वामी ओम को लेकर बड़ी और चौंकाने वाली खबर सामने आयी है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार स्वामी ओम का निधन हो गया है।बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से गंभीर बीमारी से जूझ रहे थे। बिग बॅास में आने से पहले स्वामी ओम केवल अपने कंट्रोवर्शियल बयान को लेकर चर्चा में थे।

बिग बॅास 10 का हिस्सा बनने के बाद वह अपने कई रंग और विवाद के कारण इतने लोकप्रिय हुए कि हर बिग बॅास फैन उनके नाम को अच्छे से पहचानता है। बिग बॅास से बाहर आने के बाद भी उन्होंने बिग बॅास के हर नए सीजन और उनसे जुड़े कंटेस्टेंट पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। उनके निधन की खबर से बिग बॅास फैंस हैरान हैं।

Swami Om,

मिली जानकारी के अनुसार करीब तीन महीने पहले स्वामी ओम कोरोना पॅाजिटिव पाए गए थे। लेकिन बाद वे कोरोना से ठीक हो गए थे। फिर भी उन्हें शरीर में काफी कमजोरी थी। उन्हें चलने में भी काफी दिक्कत हो रही थी।

शरीर ने काम करना किया बंद

शरीर ने काम करना किया बंद

जी मीडिया की रिपोर्ट अनुसार स्वामी ओम के करीबी दोस्त मुकेश जैन ने इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि स्वामी ओम का आधा शरीर काम नहीं कर रहा ता। बीते कुछ समय में उनकी हालत अधिक खराब हो गई थी।

स्वामी ओम का आधा शरीर पैरालेसिस

स्वामी ओम का आधा शरीर पैरालेसिस

मुकेश जैन के बेटे ने ये भी बताया कि उनका आधा शरीर पैरालेसिस का शिकार हो गया था। उनका अंतिम संस्कार आज बुधवार को निगम बोध घाट दिल्ली में किया जाएगा।

सलमान खान से लिया पंगा

सलमान खान से लिया पंगा

बता दें कि सलमान खान से भी उन्होंने काफी पंगा लिया था।बाबा को बिग बॅास के घर से बाहर निकाला गया था जब उन्होंने उन्होंने अपने साथी कंटेस्टेट रोहन मेहरा और बानी पर पेशाब फेंकी थी।

सलमान खान पर कमेंट

सलमान खान पर कमेंट

स्वामी ओम ने एक वेबसाइट से बातचीत के दौरान ये भी कहा था कि मेरे कारण शिल्पा शिंदे ने बिग बॅास 11 शो जीता है। सलमान खान की इस शो में दो गर्लफ्रेंड थी। पहली हिना खान और दूसरी अर्शी खान।सलमान इन दोनों को सपोर्ट कर रहे थे।

स्वामी ओम का विवाद

स्वामी ओम का विवाद

स्वामी ओम ने सलमान खान और बिग बॉस के होस्ट सलमान खान को आईएसआई का एजेंट बताया है। उन्होंने ये भी कहा था कि सलमान खान को वह शो के भीतर थप्पड़ भी मार चुके हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X