टीवी की डायन मोनालिसा ने किया हरी साड़ी में ऐसा डांस,लाखों लोगों ने देखा Video
टीवी की दुनिया में अपना जादू दिखा रही सेक्सी डायन मोनालिसा इन दिनों काफी चर्चा में हैं। इसकी वजह है मोनालिसा की वीडियो और तस्वीरें। जो चंद मिनट में ही वायरल हो जाता है। इस बार भी मोनालिसा का ये वीडियो तेजी से देखा जा रहा है। जहां पर मोनालिसा आमिर खान की फिल्म 'जो जीता वही सिकंदर' के सांग 'पहला नशा' पर ऐसा डांस किया है।
जिससे आपकी नजर नहीं हट पाएगी। मोनालिसा ने इसका डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है। हरी साड़ी में मोनालिसा काफी ग्लैमरस दिखाई दे रही हैं। इस वीडियो में मोनालिसा अपनी अदा भी दिखाते हुए नजर आ रही हैं। आपको बता दें कि मोनालिसा बहुत अच्छी डांसर भी हैं।

वह टीवी में आने के साथ 150 से अधिक भोजपुरी फिल्में भी कर चुकी हैं। हालांकि इस वीडियो में मोना अपने डायन लुक से काफी अलग हैं। ऐसा लग रहा है कि वह अपने घर पर ये डांस वीडियो बना रही हैं। वैसे ये कहने में कोई गुरेज नहीं है कि मोनालिसा का ये डांस काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने लिखा है कि ये सिर्फ फन और अच्छा लगने के लिए है।बता दें कि शूटिंग से पहले मोनालिसा का ये वीडियो उनके वैनिटी वैन में शूट किया गया है। चलिए आपको भी दिखाते हैं ये लेटेस्ट वीडियो और कुछ खास तस्वीरें
यहां देखिए तस्वीरें..


Click it and Unblock the Notifications