..................... Arti Singh: बिग बॉस फेम आरती सिंह को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, हाथ में लगे छह टांके | Bigg Boss fame Arti Singh injures her hand at a Mumbai restaurant, gets six stitches - Hindi Filmibeat

Arti Singh: बिग बॉस फेम आरती सिंह को लगी चोट, अस्पताल में भर्ती, हाथ में लगे छह टांके

bigg-boss-fame-arti-singh-injures-her-hand-at-a-mumbai-restaurant-gets-six-stitches

Arti Singh Injured: टेलीविजन एक्ट्रेस आरती सिंह को पिछले हफ्ते मुंबई के एक रेस्तरां में हाथ में चोट लग गई है, जिसके बाद उन्हें लगभग छह टांके लगे हैं। एक रिपोर्ट के अनुसार, 23 अप्रैल को एक रेस्तरां में अपने दोस्तों के साथ डिनर करते समय आरती के हाथ में चोट लग गई थी।

सोशल मीडिया पर एक्ट्रेस ने अपना वीडियो शेयर किया है। जिसे देखकर एक्ट्रेस के फैंस काफी परेशान हो रहे हैं। अपने पोस्ट के कैप्शन में आरती ने लिखा- "आसान सप्ताह नहीं रहा। सबसे मुश्किल दौर में से एक.. सर्जरी से गुजरना पड़ा। शीशा टूट कर हाथ के अंदर चला गया और मेरे शो की लॉन्चिंग मेरे लिए हॉस्पिटल में हुई। लेकिन, आभारी हूं की कुछ और बड़ा नहीं हुआ। मुझे बस इतना पता है कि गुरूजी ने मुझे बचा लिया है और मेरा बहुत ख्याल रखा गया। मैं भी शेरनी हूं। मजबूती के साथ वापसी करूंगी।"

घटना के बारे में बात करते हुए आरती सिंह ने मीडिया को बताया, "23 अप्रैल को मैं दोस्तों संग डिनर करने के लिए बाहर गई थी और गलती से हाथ में कांच का ग्लास टूट गया। मुझे पता ही नहीं चला कि उसके टुकड़े हाथ में चुभ गए हैं। दर्द की वजह से मैं रातभर सो नहीं पाई। अगली सुबह बहुत बेचैनी और दर्द के कारण डॉक्टर के पास गई। वहां मेरी सर्जरी हुई। मैंने काम से चार दिनों का ब्रेक लिया था।"

बता दें, आरती सिंह को मायका, गृहस्थी, उतरन, उड़ान, परिचय, ससुराल सिमर का और वारिस जैसे टीवी शो में देखा गया है। 2019 में, इन्होंने बिग बॉस 13 में एक प्रतियोगी के रूप में भाग लिया और चौथे रनर-अप के रूप में उभरीं। आरती इन दिनों टीवी शो 'श्रवणी' कर रही हैं।

Read more about: arti singh bigg boss
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X