Bigg Boss 11 में नजर आ चुकी इस हसीना चोरी-छिपे कराई Hip Surgery, आखिरकार खुल ही गई पोल

Arshi Khan Gone under the Knife: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री एक ऐसी जगह है जहां कई बार अच्छा दिखने का दवाब भी स्टार्स पर होता है। इस वजह से कई बार स्टार्स को बड़े फैसले भी लेने पड़ते हैं और कुछ ऐसा ही बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान के साथ हुआ है। होली पार्टी में स्पॉट किए जाने के बाद लगातार कहा जा रहा था कि अर्शी खान ने अपनी शारीरिक सुंदरता को बढ़ाने के लिए सर्जरी का सहारा लिया है।
अर्शी खान जब चैलेंजर बनकर सलमान खान के शो बिग बॉस 14 में आई थीं तब भी उन्होंने खूब सुर्खियां बटोरी थी। अर्शी खान हमेशा से कॉस्मेटिक सर्जरी आदि को लेकर खुलकर बोलती आई हैं। लेकिन, इस बार उनकी सर्जरी की खबरें सूत्रों के हवाले से मिल रही है।
अब आप भी सोच रहे होंगे कि उन्होंने क्या सर्जरी कराई है। लेकिन, ई टाइम्स की एक रिपोर्ट की मानें तो मॉडल के एक नजदीकी सूत्र ने खुलासा किया है कि अर्शी खान अपने हिप्स की सर्जरी के लिए हाल ही में दुबई गई थीं। दुबई में ही उन्होंने अपनी हिप्स सर्जरी करवाई है। लेकिन, इसके बारे में फिलहाल वो बात नहीं करना चाहती हैं। अपने खास दोस्तों को उन्होंने सिर्फ बताया है।
सर्जरी के बारे में पहले बात करते हुए ईटाइम्स से अर्शी खान ने कहा था कि, यह निजी पसंद की बात है। उन्होंने कहा था- 'सर्जरी करवा कर खूबसूरत दिखना एक निजी च्वाइस है। लेकिन, आज भी समाज और लोग यही सोचते हैं कि यह गुनाह है और उसका मजाक उड़ाते हैं। मुझे लगता है कि मेट्रो सिटी में 50 फीसदी लोग ऐसा कराते हैं।'
अर्शी खान ने आगे कहा था- 'सर्जरी करवाना बुरा नहीं है। यह श्रेय तकनीकों को जाता है जिसका हम आनंद ले रहे हैं। मैंने लिप फिलर्स करवाए हैं और मुझे इसमें बहुत मजा आ रहा है।' बता दें कि उन्होंने बिग बॉस 14 में घर में अपने लिप फिलर्स के बारे में बात की थी।


Click it and Unblock the Notifications











