बिग बॅास के स्टार ने अपनी गर्लफ्रेंड के साथ की मारपीट,खून से लथपथ Shock
Recommended Video

बिग बॅास में काजोल की बहन तनिषा मुखर्जी के साथ अपने रिलेशनसिप को लेकर चर्चा में रह चुके अरमान कोहली की ये हरकत सामने आयी है। ऐसी खबर है कि अरमान ने अपनी गर्लफ्रेंड मीनू रंधावा के साथ बुरी तरह मारपीट की है।
जिसके बाद उन्हें कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। ऐसी खबर है कि उन्होंने उनके सिर पर इस कदर वार किया कि वह खून से लथपथ हो गईं थीं।

एक वेबसाइट की खबर के अनुसार रविवार को मीनू ने अरमान की इस हरकत के खिलाफ सांता क्रूज (पश्चिम) पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस ने उनके खिलाफ आईपीसी सेक्शन 326 के तरह केस दर्ज किया है।
रविवार को पुलिस उनके घर पूछताछ के लिए भी गई थी, लेकिन अरमान वहां मौजूद नहीं थे। आपको बता दें कि यह पहली बार नहीं है जब अरमान ने इस तरह की हरकत की हो।
इससे पहले भी वह अपने पुराने रिश्ते में इसी तरह के विवाद के कारण जाने जाते हैं। यहां तक कि तारक मेहता का उल्टा चश्मा की बबीता यानी कि मुनमुन दत्ता के साथ वह इस तरह की हरकत कर चुके हैं।
वहीं तनिषा के साथ उनका रिश्ता बिग बॅास के घर के बाहर आते ही दम तोड़ने लगा था। बाद में दोनों ने एक दूसरे से ब्रेकअप कर लिया था।
रोहित शेट्टी का बड़ा खुलासा, मास्टर माइंड सुपरस्टार की एंट्री dhamaka
गौरतलब है कि मौनी रॅाय से लेकर सृति झा तक कई स्टार सीक्रेट डेट कर रहे हैं।आइए फिर बिना समय गंवाए उन स्टार की झलक दिखाते हैं जो चुपके चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications












