फैंस के लिए बड़ी खबर, अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने की शादी की घोषणा, कब और कहां?
बिग बॅास 14 की लोकप्रिय जोड़ी अली गोनी और जैस्मिन भसीन जल्द शादी करने जा रहे हैं। यह कोई अफवाह नहीं है। बल्कि अली गोनी ने ही बताया है कि शादी की बात पक्की हो गई है। जी हां, अली गोनी और जैस्मिन के फैंस अपने प्यार को शादी तक पहुंचने में कामयाब हो गए हैं।
हाल ही में अली गोनी और जैस्मिन भसीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर घोषणा करते हुए लिखा कि वह शादी करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं। अली ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर वीडियो साझा करते हुए खुलासा किया कि दोनों ने अपने माता-पिता से शादी करने की ख्वाहिश जाहिर की है।

साथ ही वह अपने दोस्तों और परिवार को डिजिटल तौर से निमंत्रण भेजेंगे। जैस्मिन ने इंस्टाग्राम पर ही बताया कि वह दोनों अपने जीवन के नए चरण में प्रवेश करने के लिए तैयार हैं। साथ ही दोनों बहुत ही जल्द अपनी शादी की तारीख की भी घोषणा करेंगे। आपको बता दें कि जैस्मीन और अली बीते 5 साल से काफी अच्छे दोस्त हैं।
बिग बॅास 14 में आकर दोनो ने एक दूसरे के प्रति अपना प्यार जाहिर किया था। तभी से दोनों कई बार सोशल मीडिया के जरिए एक दूसरे के लिए प्यार का इजहार करते रहते हैं। हाल ही में जैस्मिन भसीन ने अली गोनी के साथ अपना एक रोमांटिक वीडियो पोस्ट किया है। जिसे इंटरनेट पर काफी पसंद किया जा रहा है।


Click it and Unblock the Notifications












