सायंतनी घोष ने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ लिए सात फेरे, देखिए खूबसूरत Wedding Pics

टीवी और बंगाली इंडस्ट्री का जाना माना चेहरा, एक्ट्रेस सायंतनी घोष ने बेहद निजी समारोह में अपने बॉयफ्रेंड अनुग्रह तिवारी के साथ सात फेरे ले लिए हैं। उनकी शादी की तस्वीरें, आ चुकी हैं और सायंतनी - अनुग्रह इन तस्वीरों में बेहद खूबसूरत दिखाई दे रहे हैं। सायंतनी ने अपनी शादी के लिए बिल्कुल सादा लुक रखा है।

सायंतनी का लाल जोड़ा, एक खूबसूरत साड़ी के रूप में था और उन्होंने बिना किसी भारी गहनों के अपना ब्राईडल लुक बिल्कुल सिंपल और खूबसूरत रखा था।

bigg-boss-fame-actress-sayantani-ghosh-marries-boyfriend-anugrah-tiwari-see-wedding-pictures-here

वहीं अनुग्रह का भी आउटफिट सायंतनी के जोड़े का साथ दे रहा था। सायंतनी और अनुग्रह की मुलाकात छह सालों पहले एक दोस्त के ज़रिए जिम में हुई थी और तब से दोनों एक दूसरे को डेट कर रहे हैं। कुछ समय पहले ही सायंतनी ने एक इंटरव्यू में कहा था कि उन्हें शादी करनी है लेकिन कब करनी है ये नहीं पता।

टीवी का चर्चित चेहरा

टीवी का चर्चित चेहरा

सायंतनी घोष, टीवी का चर्चित चेहरा हैं। उन्होंने अपने करियर की शुरूआत, स्टार प्लस के सीरियल कुमकुम एक प्यारा सा बंधन के साथ की थी। इस सीरियल में सायंतनी, जुही परमार की बहू के किरदार में दिखाई दी थीं और मशहूर एक्टर विवान भटेना उनके पति के किरदार में दिखाई दिए थे। इस सीरियल के साथ ही सायंतनी ने टीवी पर ग्रे से निगेटिव भूमिका के साथ अपनी शुरूआत की।

कई सीरियल का हिस्सा

कई सीरियल का हिस्सा

सायंतनी कई टीवी सीरियल का हिस्सा रही हैं जिनमें नामकरण, ससुराल सिमर का, महाभारत, इतना करो ना मुझे प्यार, संतोषी मां, बैरिस्टर बाबू जैसे सीरियल शामिल हैं। वहीं सायंतनी ने बिग बॉस के छठवें सीज़न में भी भाग लिया था लेकिन वो बहुत ही जल्द इस शो से बाहर हो गई थीं।

शादी से पहले का उत्साह

शादी से पहले का उत्साह

शादी से पहले, सायंतनी ने दुल्हन के लिबास में अपनी कुछ तस्वीरें शेयर की थीं जो शायद उनके किसी शो के फोटोशूट से थीं। क्योंकि शादी में सायंतनी ने साड़ी पहन कर सादे लुक में सात फेरे लिए।

दादी मां के गहने

दादी मां के गहने

अपनी सगाई के लिए भी सायंतनी ने अपनी दादी के गहने पहने थे। वहीं सायंतनी की साड़ी भी उनकी दादी का दिया हुआ तोहफा थी। आखिरी मिनट पर सायंतनी की दोस्त ने उनके ब्लाउज़ को बनवाने में भी मदद की। सायंतनी ने अपनी सगाई की ये खास तस्वीरें फैन्स से शेयर की।

दोस्तों ने दी बधाई

दोस्तों ने दी बधाई

सायंतनी को ज़िंदगी के नए पड़ाव की शुरूआत करने पर उनके दोस्तों ने बधाई दी। जहां रोहित रॉय ने उन्हें जल्दी वापस लौटने को कहा जिससे वो मिल कर जश्न मना सकें वहीं गुरदीप कोहली, डिंपल झिंगियानी, जसवीर कौर, डेलनाज़ ईरानी सहित कई स्टार्स ने सायंतनी को बधाई दी।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X