प्रिंस-युविका के हनीमून की तस्वीरें और वीडियो Viral, इतना प्यार देखते रह जायेंगे
2018 की सबसे शानदार शादी की बात की जाए तो इस फेहरिस्त में सबसे पहला नाम प्रिंस और युविका का आता है। हाल ही 12 अक्टूबर को मुंबई के आलीशान होटल में इन दोनों की शादी हुई।
इसके बाद चंडीगढ़ में दोनों की शादी का रिसेप्शन रखा गया जहां पर इनसे जुड़े हुए कई खास मेहमान उनकी खुशी का हिस्सा बनें। लेकिन फिलहाल इन दोनों की हनीमून की तस्वीरें और वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।

प्रिंस और युविका हनीमून के लिए मालदीव्स गए हुए हैं। जहां पर वह लगातार अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें और वीडियो शेयर कर रहे हैं। दोनों एक साथ काफी रोमांटिक नजर आ रहे हैं।
कभी पानी में तो कभी खाने के साथ इन दोनों का रोमांस देखते ही बनता है। एक तस्वीर में युविका पानी में खेलती हुई नजर आ रही हैं।
युविका ने प्रिंस के लिए अपना प्यार जाहिर करते हुए कहा है कि मेरे लिए मेरी जिंदगी एक बोट पर बैठकर प्रिंस के साथ पानी में गायब होना है।यहां तक कि प्रिंस की भी नजर युविका पर से हटने का नाम नहीं ले रही थी।
आपको बता दें कि प्रिंंस ने बिग बॅास से निकलने के बाद युविका के साथ अपनी दोस्ती को प्यार में बदलने में कामयाब रहें। यह दोनों बिग बॅास की पहली जोड़ी है जिनकी मुलाकात बिग बॅास के घर में हुई थी।
बहरहाल,क्या आप जानते हैं कि मौनी रॅाय से लेकर सृति झा तक कई स्टार सीक्रेट डेट कर रहे हैं।आइए फिर बिना समय गंवाए उन स्टार की झलक दिखाते हैं जो चुपके चुपके एक दूसरे को डेट कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











