रुपिन पाहवा के साथ लिंकप्स की खबरों पर भड़कीं गौहर खान..बोली
बिग बॉस की एक्स कंटेस्ट गौहर खान ने हाल ही में अपने और रुपिन के लिंकप्स की खबरों पर चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि..दुनिया में सिर्फ बॉय फ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता नहीं है और
कुछ महीनो पहले गौहर खान और रुपिन पाहवा के लिंकप्स की खबरों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। जिसपर हाल ही में गौहर खान और रुपिन ने अपनी चुप्पी तोड़ते हुए एक दूसरे को सिर्फ दोस्त बताया है।

जी हां, बिग बॉस की एक्स कंटेस्ट गौहर खान ने कहा कि,"क्या एक लड़का और एक लड़की दोस्त नहीं हो सकते । दुनिया में सिर्फ बॉय फ्रेंड और गर्लफ्रेंड का रिश्ता नहीं है"।उन्होंने आगे कहा कि, मैं और रुपिन सिर्फ अच्छे दोस्त है उससे ज्यादा कुछ नहीं।
तो वहीं रुपिन ने कहा कि, "हमारे लिंकप्स की खबरें इसलिए मीडिया मे सुर्खियां बनी क्योंकि हम एक साथ कॉन्सर्ट में थे। क्या दोस्त एक साथ कॉन्सर्ट में नहीं जा सकते है? वह मेरी सीनियर है और मेरी अच्छी दोस्त भी। मै अपने करियर पर फोकस करना चाहता हूं"।
फिर से प्यार में हैं बिग बॉस की यह प्रतिभागी...सिंगर को कर रहीं डेट
बता दें, दोनों की लिंकप्स की खबरों ने मीडिया में तब सुर्खियां बटोरी थी जब दोनों को एक साथ मुंबई में हुए कोल्डप्ले कॉन्सर्ट में एक साथ देखा गया था।
हालांकि यह पहली बार नहीं है जब गौहर खान का नाम किसी के साथ जुड़ा हो। इससे पहले गौहर खान का नाम हर्षवर्धन राणे के साथ जोड़ा जा रहा था। इस बात का खंडन खुद हर्षवर्धन राणे ने एक इंटरव्यू के दौरान किया था।
ये हैं टीवी की नंबर 1 एक्ट्रेस..पहचाना क्या?
बिग बॉस सीजन 7 के दौरान भी गौहर और कुशाल की नजदीकियों ने मीडिया में खूब सुर्खियां बटोरी थी। दोनों रिलेशनशिप में थे, लेकिन अचानक दोनों ने ब्रेकअप कर लिया।


Click it and Unblock the Notifications

