Watch-नरेंद्र मोदी मेरे साथ 3 साल तक रहे..मैंने उन्हें संन्यासी बनाकर..ये क्या बोल गया एक्स बिग बॉस कंटेस्टेंट

Swami Om Throwback Video: बिग बॉस के कंटेस्टेंट रह चुके स्वामी ओम भले ही अब इस दुनिया में ना हो लेकिन वो एक ऐसा नाम है जिनके विवादित किस्से और वीडियो उनकी निधन के बाद भी वायरल रहते हैं। स्वामी ओम का ऐसा ही एक वीडियो आज हम आपके लिए लेकर आए हैं इस वीडियो में स्वामी ओम इंदिरा गांधी से लेकर पीएम मोदी तक पर विवादित टिप्पणी करते दिखाई दे रहे हैं।
इंदिरा गांधी आज के समय में लोगों के लिए एक मिसाल है।उन्होंने भारत में अपने काम के जरिए लोगों के दिलों में एक खास जगह बनाई और प्रधानमंत्री पद पर रहकर अपना कर्तव्य निभाया। अब हाल ही में सोशल मीडिया पर दिवंगत स्वामी ओम का एक वीडियो वायरल हो रहा है और इसमें वो दावा करते नजर आ रहा है कि उन्हे इंदिरा गांधी राष्ट्रपति बनाना चाहती थी।
वायरल वीडियो में स्वामी ओम कहते हैं, "जब मैं इंदिरा गांधी के घर में रहता था तो वह मुझे राष्ट्रपति बनाना चाहती थी। लेकिन फिर ज्ञानी जैल सिंह जैसे अंगूठा छाप व्यक्ति को मैंने राष्ट्रपति बनाया और वह आगे चलकर मेरे काम भी आया। आगे चलकर राजीव गांधी प्रधानमंत्री नहीं बन पाए या तो प्रणब मुखर्जी बनते या फिर नरसिम्हा राव बनते।"
वीडियो में आगे बताय कि "इंदिरा गांधी से लेकर के नरेंद्र मोदी तक ने यह आश्वासन दिया था कि हम आपको हिंदू राष्ट्र बनाकर घोषित करके देंगे लेकिन अभी तक मोदी जी ने बनाया है। नरेंद्र मोदी जी युवावस्था में मेरे साथ में 3 साल तक मेरे साथ रहे और संन्यासी बनाकर मैंने उनको रखा है। लेकिन फिर एक दिन मैंने मजाक मजाक में उनका हाथ देखा।"
इस शख्स ने आगे कहा कि "मैंने नरेंद्र मोदी को कहा कि मोक्ष को छोड़ दो वह आपके भाग्य में नहीं है। आपके भाग्य में राजयोग है और वह हंसने लगे और मुझे कहने लगे कि हम चाय बनाने वाले लोग हैं हम कहां से प्रधानमंत्री बन जाएंगे। लेकिन मैंने उन्हें कहा कि यह सब मुझे नहीं मालूम और आपके भाग्य रेखा में राजयोग है। साथ ही आप प्राइम मिनिस्टर इस देश के बनेंगे।"


Click it and Unblock the Notifications











