अजगर को गले में डालना बिग बॅास की इस स्टार को पड़ा महंगा, शूटिंग के दौरान बड़ा हादसा !

By Prachi Dixit

वीर की अरदास वीरा फेम दिगांगना सूर्यवंशी इन दिनों अपनी नई फिल्म की शूटिंग कर रही हैं। बिग बॅास के बाद दिगांगना ने टीवी शो की जगह फिल्मों को चुना। बिग बॅास सीजन 9 के दौरान उन्होंने काफी सुर्खियां बटोरी। आपको बता दें कि दिगांगना जल्द फिल्म 'हिप्पी' में नजर आने वाली हैं।

इस फिल्म से जुड़ी ये खबर सामने आ रही है। जहां दिगांगना ने अजगर को गले में डालकर शूटिंग की। खबर है कि दिगांगना को अजगर के साथ शॅार्ट देना था। तभी अजगर ने उन्हें काटने की कोशिश की। इसी के दौरान की कुछ तस्वीरें सामने आयी हैं। जहां दिगांगना अजगर को गले में डालकर कैमरे के सामने पोज दे रही हैं।

Digangana Suryavanshi

दिगांगना ने जैसे इस अजगर को गले में डाला खुद के बचाव में अजगर मे दिगांगना को काटना शुरू किया। ऐसा होता हुआ देख खुद को बचाने के लिए दिगांगना ने बहादुरी से अजगर को पकड़ा और खुद से दूर कर दिया। आपको बता दें कि दिगांगना को अजगर ने काटा नहीं लेकिन वह इससे सहम गई हैं।

मिली जानकारी के अनुसार दिगांगना की आगामी फिल्म हिप्पी 7 जून को रिलीज होगी। इससे पहले दिगांगना की तीन फिल्में रिलीज हो चुकी हैं। फ्राइडे, जलेबी और रंगीला राजा में नजर आ चुकी हैं। टीवी शो के लिहाज से वह बालिका वधू, कुबूल है में भी काम कर चुकी हैं।

लेकिन लोकप्रियता उन्हें वीर की अरदास वीरा में वीरा की भूमिका से मिली है। इसके साथ दिगांगना के इंस्टाग्राम पर एक नजर डाल लेते हैं जहां पर उनकी बोल्ड तस्वीरों ने तहलका मचा रखा है। चलिए फिर इंतजार किस बात का,यहां देखिए दिगांगना की ये तस्वीरें जो आपके होश उड़ा देगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X